- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Swastikasana:...
लाइफ स्टाइल
Swastikasana: स्वस्तिकासन के हैं ये पांच मुख्य फायदे, जानिए अभ्यास का सही तरीका
Sarita
29 Aug 2025 7:58 AM IST
Swastikasana: स्वस्तिकासन एक पारंपरिक ध्यान मुद्रा है जो मन, शरीर और आत्मा को संतुलन में लाने का कार्य करती है। स्वस्तिक का अर्थ है शुभ या मंगल। इस आसन का अभ्यास मानसिक शांति, स्थिरता और ध्यान केंद्रित करने के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं स्वस्तिकासन के फायदे और इसे अभ्यास का सही तरीका।
स्वस्तिकासन के 5 मुख्य फायदे:
इस आसन का अभ्यास मानसिक तनाव को दूर करता है। इस मुद्रा में बैठने से मस्तिष्क शांत होता है और तनाव धीरे-धीरे कम होता है।
यह ध्यान और प्राणायाम के लिए सर्वोत्तम मुद्रा है। यह आसन रीढ़ को सीधा रखता है, जिससे श्वास का प्रवाह सुचारु होता है और ध्यान केंद्रित करने में सहायता मिलती है।
स्वस्तिकासन रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है। इसे अभ्यास से सही पोस्चर विकसित करने में मदद मिलती है और पीठ के दर्द में राहत मिलती है।
घुटनों और टखनों की लचीलापन बढ़ाने में स्वस्तिकासन का अभ्यास असरदार है। नियमित अभ्यास से निचले शरीर में मजबूती और लचीलापन आता है।
इस आसन का अभ्यास पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। लंबे समय तक इस मुद्रा में बैठने से पेट की मांसपेशियां सक्रिय रहती हैं, जिससे पाचन क्रिया सुधरती है।
स्वस्तिकासन करने का सही तरीका:
स्टेप 1- स्वस्तिकासन के अभ्यास के लिए जमीन पर चटाई बिछाकर सीधी मुद्रा में बैठ जाएं।
स्टेप 2- अब दोनों पैरों को एक-दूसरे में इस तरह फंसाएं कि टखने जांघों के नीचे आ जाएं।
स्टेप 3- हाथों को ज्ञान मुद्रा में घुटनों पर रखें।
स्टेप 4- इस दौरान रीढ़ को सीधा और आंखें बंद रखें।
स्टेप 5- सामान्य गति से गहरी सांस लेते रहें और कम से कम 5-10 मिनट तक इसी मुद्रा में रहें।
ध्यान रखें कि आसन के अभ्यास से शुरुआत में थोड़ी कठिनाई हो सकती है, लेकिन नियमित अभ्यास से सहज हो जाएंगे। जिन लोगों को घुटनों या पीठ में गंभीर दर्द हो, वे योग विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही अभ्यास करें।
TagsSwastikasanaस्वस्तिकासनफायदेअभ्यासbenefitspracticeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





