लाइफ स्टाइल

Swami Ramdev Health Tips: ठंड बचने के लिए स्वामी रामदेव ने बताए ये जबरदस्त योगासन

Sarita
23 Jan 2026 12:53 PM IST
Swami Ramdev Health Tips: ठंड बचने के लिए स्वामी रामदेव ने बताए ये जबरदस्त योगासन
x
Swami Ramdev Health Tips: कड़ाके की ठंड में लोग आलस की वजह से अपनी लाइफस्टाइल पर ध्यान नहीं दे पाते हैं. ऐसे में उन्हें कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है जिसमें खांसी, जुकाम, सर्दी आदी चीजें शामिल है. हाल ही में स्वामी रामदेव ने ठंड से बचने के लिए फेसबुक लाइव में कुछ आसान और फायदेमंद योगासन के बारे में बताया है जिसे आपको हर बड़ी से बड़ी बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा|
स्वामी रामदेव ने बताए ये जबरदस्त योगासन:
स्वामी रामदेव ने वीडियो में बताया कि जो लोग जीम में जाकर एक्सरसाइज करते हैं पहले कहां जीम थे कहा मशीने थी अपने आपको मशीन की तरह बना लों. इसके आगे उन्होंने चक्की आसान के फायदे के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि चक्की आसन पेट की चर्बी कम करने, पाचन सुधारने, रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने, महिलाओं की मासिक धर्म की समस्याओं और तनाव से राहत देने में बेहद फायदेमंद है, जिससे कोर मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर का निचला हिस्सा टोंड होता है|
मोटापा कम करने के लिए करें अर्धासन:
बाबा रामदेव ने बताया कि जो लोग मोटापे से परेशान है वो अर्धासन कर सकते हैं. ये आसन करने से रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन को बढ़ाने और मोटापे को कम करने के लिए एक जरूरी योगासन है. यह आसन पीठ दर्द से राहत देता है और रीढ़ की हड्डी को ठीक करने में मदद करता है|
ठंड से बचने के उपाय :
बाबा रामदेव ने वीडियो में बताया कि अगर आप सर्दी से बचना चाहते हैं सबसे पहले अपना घुटना सीधा रखे और दोनों पैरों को ऊपर करें. उन्होंने कहा कि ये एक्सरसाइज करने से आपको सर्दी से तुरंत राहत मिल जाएगा और बड़ी से बड़ी बीमारी से छुटकारा मिलेगा|
Next Story