लाइफ स्टाइल

सुपरफूड एवोकाडो इन 7 तरीकों से पहुंचाता हैं सेहत को फायदा

SANTOSI TANDI
9 April 2024 7:17 AM GMT
सुपरफूड एवोकाडो इन 7 तरीकों से पहुंचाता हैं सेहत को फायदा
x
सेहतमंद बने रहने के लिए अपने आहार में कुछ सुपरफूड शामिल करने की जरूरत होती हैं जो अपने पोषक तत्वों से आपको गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करें। ऐसा ही एक सुपरफूड हैं एवोकाडो जिसका सेवन सलाद, सूप, जूस किसी भी तरह से किया जा सकता हैं। इसमें मौजूद उच्च फैटी एसिड, विटामिन ए, बी, ई, फाइबर, मिनरल्स और प्रोटीन आपके शरीर को मजबूत बनाने का काम करते हैं और शरीर में बीमारियों को पनपने नहीं देते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको सुपरफूड एवोकाडो से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...
हड्डियों को बनाए मजबूत
हड्डियों के लिए भी एवोकाडो खाने के फायदे उपयोगी हैं। कच्चे एवोकाडो में बोरॉन नामक मिनरल पाया जाता है, जो कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाकर हड्डियों को लाभ पहुंचा सकता है। यह खास फल विटामिन।के से भी समृद्ध होता हैए जो हड्डी के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह पोषक तत्व ऑस्टियोप्रोटेक्टिव हड्डियों को मजबूत करने वाला लाभ प्रदर्शित करता है। वहीं, इसमें एंटी इंफ्लामेट्री गुण भी मौजूद होता है। इस गुण के कारण यह जोड़ो में दर्द और सूजन को भी कम करने में सहायक साबित हो सकता है।
हृदय स्वास्थ्य के लिए उपयोगी
हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने और हृदय रोग से संबंधित जोखिम से राहत पाने में एवोकाडो का सेवन काफी हद तक उपयोगी साबित हो सकता है। इसमें मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड के साथ ही फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन ई और के भी मौजूद होता है। इस कारण यह शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति भी कर सकता है, जिससे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
पाचन को सुधारे
शोध में माना गया है कि एवोकाडो में मौजूद फाइबर आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने का काम करता है, जो पाचन में सहायक होते हैं। यही वजह है कि सीधे तौर पर एवोकाडो में मौजूद फाइबर को पाचन स्वास्थ के लिए उपयोगी माना जा सकता है
गठिया की दवा है एवोकैडो
गठिया दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रभावित करता है। एवोकैडो को गठिया का लक्षणों को कम करने के लिए पाया गया है। इसलिए गठिया से पीड़ित लोगों को इसका सेवन करना चाहिए। इसके अलावा इसमें फाइटोकेमिकल्स, फ्लेवोनोइड, कैरोटीनोइड, फिटोस्टरोल फैटी अल्कोहल और ओमेगा ।3 फैटी एसिड आदि पाए जाते हैं। यह जोड़ों और मांसपेशियों की सूजन को कम करने के लिए सबसे अच्छे भोजन में से एक है।
Next Story