- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Summer Skin Care:...
लाइफ स्टाइल
Summer Skin Care: गर्मियों में फेसवॉश के बाद चेहरे पर क्या लगाना चाहिए
Sarita
25 Feb 2025 8:29 AM IST

x
Summer Skin Care: गर्मियों में स्किन में से ज्यादा पसीना बहने के कारण चेहरे पर रैशेज और खुजली की समस्या होने लगती है.यही वजह है कि गर्मियों में चेहरे की त्वचा को सुरक्षित रखने की आवश्यकता होती है. आप घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप इस मौसम में भी अपने चेहरे की त्वचा को ग्लोइंग बना सकते हैं|
फेस वॉश करने के बाद टोनर का इस्तेमाल करना बेहद लाभकारी होता है. टोनर त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है, साथ ही यह स्किन के पोर्स को टाइट करने में भी मदद करता है. आप गुलाब जल या खीरे के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि ये त्वचा को ठंडक प्रदान करते हैं और सूजन को कम करते हैं|
मॉइश्चराइज़र
गर्मियों में मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है.बहुत से लोग यह सोचते हैं कि गर्मी में मॉइश्चराइज़र की जरूरत नहीं होती लेकिन ऐसा नहीं है. गर्मी में भी आपकी त्वचा को नमी की जरूरत होती है, खासकर अगर आपकी त्वचा ड्राई है. हल्के, ऑयल-फ्री और पानी आधारित मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करें ताकि आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहे और ऑयली भी न लगे|
सनस्क्रीन
गर्मियों में सबसे जरूरी चीज है सनस्क्रीन का इस्तेमाल. सूरज की हानिकारक यूवी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे झाइयां, काले धब्बे और उम्र बढ़ने के लक्षण हो सकते हैं. फेस वॉश करने के बाद चेहरे पर अच्छे से SPF वाला सनस्क्रीन लगाना चाहिए, ताकि सूरज की किरणों से त्वचा की सुरक्षा हो सके|
सीरम का इस्तेमाल भी गर्मियों में फेस वॉश के बाद किया जा सकता है. यह त्वचा के भीतर तक जाकर उसे गहरी नमी और पोषण देता है. अगर यदि आपकी त्वचा पर धब्बे या सन टैनिंग है तो विटामिन C युक्त सीरम का इस्तेमाल करें, जो त्वचा को चमकदार और हेल्दी बनाए रखता है. सीरम का इस्तेमाल करने से पहले मॉइश्चराइज़र लगाएं|
TagsSummerSkin Careगर्मियोंफेसवॉश SummerFacewashजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





