लाइफ स्टाइल

Summer Skin Care Tips: गर्मियों में त्वचा पर लगाएं चुकंदर का फेस पैक, टैनिंग होगी दूर

Sarita
22 May 2025 6:31 AM IST
Summer Skin Care Tips: गर्मियों में त्वचा पर लगाएं चुकंदर का फेस पैक, टैनिंग होगी दूर
x
Summer Skin Care Tips: चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन C जैसे तत्व होते हैं जो त्वचा की रंगत निखारने, दाग-धब्बे हटाने और चेहरे में प्राकृतिक ग्लो लाने में मदद करते हैं. आइए जानते हैं चुकंदर फेसपैक बनाने की विधि और इस्तेमाल करने का तरीका|
सामग्री:
2 चम्मच चुकंदर का रस,1 चम्मच बेसन,1 चम्मच दही (या गुलाबजल संवेदनशील त्वचा के लिए),आधा चम्मच शहद (ड्राई स्किन के लिए)
बनाने और लगाने का तरीका
एक कटोरी में चुकंदर का रस लें. उसमें बेसन, दही और शहद मिलाएं. इस पेस्ट को अच्छे से मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं. 15-20 मिनट तक सूखने दें. गुनगुने पानी से हल्के हाथों से धो लें|
त्वचा में नैचुरल ग्लो आता है.
टैनिंग कम होती है.
मुंहासे और दाग-धब्बे हल्के होते हैं.
स्किन सॉफ्ट और फ्रेश लगती है|
Next Story