लाइफ स्टाइल

Summer Hairstyle:गर्मियों में बिखरे बालों से हैं परेशान तो आजमाएं ये ट्रेंडी हेयरस्टाइल

Sarita
2 May 2025 7:57 AM IST
Summer Hairstyle:गर्मियों में बिखरे बालों से हैं परेशान तो आजमाएं ये ट्रेंडी हेयरस्टाइल
x
Summer Hairstyle: इस मौसम में घर पर रहना हो या फिर बाहर निकलना हो, गर्मी से बचने के लिए हमेशा यही सवाल आता है कि बालों को संभालें कैसे और इन्हें किस तरह संवारा जाए।खुले बाल पसीने और धूप से खराब हो सकते हैं, इसलिए ऐसे हेयरस्टाइल चुनने चाहिए जिनसे ये परेशानियां भी न हों और साथ ही, गर्मी भी ज्यादा न लगे, इसलिए बालों के लिए गर्मियों के हिसाब से ऐसे हेयरस्टाइल की जरूरत महसूस होती है, जो इन्हें स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ हमें कंफर्टेबल भी फील कराएं। यह कुछ ऐसे हेयरस्टाइल्स हैं, जो आपको स्टाइलिश लुक भी देंगे और बालों की वजह से गर्मी भी कम लगेगी।
हाई पोनीटेल
गर्मियों के मौसम में हाई पोनीटेल बालों को बांधने का सबसे आसान तरीका है। इसे आप फ्रॉक, मिडी, जींस या फिर किसी फॉर्मल वेयर के साथ भी आसानी कैरी कर सकती हैं।
इससे आपके बाल लंबे समय तक बिना बिखरे, सेट रहेंगे।
फ्रेंच चोटी
गर्मियों में बाल जितने बंधे रहें उतनी उलझन कम होती है, खासकर बाहर निकलने पर। ऐसे में फ्रेंच चोटी एक ऐसा हेयरस्टाइल है जो सूट, साड़ी, मिडी किसी भी आउट फिट के साथ फिट बैठती है।
लंबे बालों पर ये चोटी और भी खूबसूरत लगती है। इसे स्टाइल करने के लिए आप इसके साथ क्यूट और छोटी क्लिप्स भी लगा सकती हैं।
गर्मी के मौसम में किसी ब्रंच पर जाना है या आउटिंग के लिए जाना है, तो सिंपल पोनी एक बेहतर ऑप्शन है। इसमें आपका लुक काफी कैजुअल, लेकिन क्लासी लगेगा। इसके साथ अपने सामने के कुल बालों को लूज छोड़ सकती हैं, ताकि वे आपके चेहरे को फ्रेम करें। इससे आपका लुक और बेहतर दिखेगा।
Next Story