- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Summer Food: लू से...
लाइफ स्टाइल
Summer Food: लू से बचाएंगे ये फूड आइटम्स, आज से ही अपनी डाइट में करें शामिल
Sarita
26 April 2025 9:57 AM IST

x
Summer Food: यहां हम आपको कुछ ऐसे ही पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप इस मौसम में भी खुद को फिट रख सकें।
सत्तू का शरबत
यदि आप लू से बचकर रहना चाहते हैं तो अपने रूटीन में सत्तू के शरबत को शामिल करें। सत्तू का शरबत शरीर को गर्मी से राहत दिलाता है। इसे आप चाय और कॉफी की जगह पी सकते हैं। इसे कई तरह से पिया जा सकता है। बहुत से लोग सत्तू का शरबत मीठा पीते हैं, तो वहीं बहुत से लोग इसमें नमक, प्याज, हरी मिर्च बगैरह डालकर पीते हैं।
मसाला छाछ
लू से बचने के लिए मसाला छाछ एक बेहतर विकल्प मानी जाती है। इसको आप आसानी से तैयार करके पी सकते हैं। अब तो बाजार में मसाला छाछ के पैकेट भी मिलते हैं, जिसको खरीद कर आप कभी भी पी सकते हैं। तो चाय-कॉफी छोड़िए और मसाला छाछ सा सेवन शुरू कीजिए।
आम पना
बाजार में इस वक्त कच्चे आम मिलने लगे हैं। ऐसे में आप आम पना बनाकर उसका सेवन भी कर सकते हैं। आम पना पीने में काफी स्वादिष्ट लगता है। चाहें तो इसे अपने स्वाद के हिसाब से खट्टा या फिर मीठा बनाएं। इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ कच्चे आम को उबालकर उसका गूदा निकालना है और फिर उसमें मसाले डालने हैं।
खीरे या ककड़ी का रायता
ककड़ी और खीरा दोनों ही चीजें शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करती हैं। ऐसे में आप ककड़ी और खीरे का रायता बनाकर भी उसका सेवन कर सकते हैं। दही वैसे भी शरीर को ठंडक पहुंचाता है, ऐसे में जब आप उसमें ककड़ी और खीरा मिक्स करेंगे तो उसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा।
बेल का फल गर्मियों के मौसम में ही आता है। इसलिए आप बेल का शरबत बनाकर भी उसका सेवन कर सकते हैं। गर्मी के मौसम में ठंडा-ठंडा बेल का शरबत शरीर को राहत पहुंचाने का काम करेगा। इससे सेवन से आप लू से भी बचे रहेंगे।
TagsSummer FoodलूबचाएंगेफूडSummer Foodheat strokewill save youfoodजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





