- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Summer Drink: गर्मियों...
लाइफ स्टाइल
Summer Drink: गर्मियों में गोंद कतीरा से बनाएं ये टेस्टी ड्रिंक, लू भी नहीं करेगी छू
Sarita
18 May 2025 7:18 AM IST

x
Summer Drink: दरअसल, गोंद कतीरा से जुड़े घरेलू उपाय सोशल मीडिया पर वायरल है और इनमें सबसे कॉमन इसकी तरह-तरह की ड्रिंक्स बनाकर पीना है. इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे आसान गोंद कतीरा के ड्रिंक्स बताने जा रहे हैं जो हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी हैं. जानें इनके बारे में|
गोंद कतीरे से घर पर बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक्स:
गोंद कतीरा और दूध का शरबत:
गोंद कतीरा और दूध का शरबत बनाने में गुलाब की पत्तियां और इलायची की जरूरत भी पड़ेगी. गोंद कतीरा को एक गिलास पानी में डालकर भिगोकर रख दें. फिर जब ये भीग जाए तो पानी को निकालकर छान लें. अब एक कटोरे में दूध और पानी को अच्छी तरह से मिलाकर उसमें चीनी और रोज सिरप डालकर दूध में मिलाएं फिर इसमें गोंद कतीरा और इलायची मिला लें. आखिर में बर्फ को तोड़कर डालें और फिर ठंडा-ठंडा सर्व करें|
गोंद कतीरा कोकोनट ड्रिंक भी है लिस्ट में:
मार्केट से कोकोनट वाटर ले आएं और गोंद कतीरा को रातभर पानी में भिगोकर रख दें. अब एक गिलास में कोकोनेट वाटर निकालकर रख लें फिर एक ब्लेंडर में कोकोनट मलाई, गोंद कतीरा, लेमन स्लाइस को एक साथ ब्लेंड कर लें फिर तैयार की गई ड्रिंक के ऊपर नारियल के स्लाइस डालकर सर्व करें|
सबसे पहले गोंद कतीरे को रातभर पानी में भिगोकर रख दें फिर आम के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और ब्लेंडर में गोंद कतीरा, आम, दूध, चिया सीड्स और काजू को मिलाकर ब्लेंड कर लें. अब गिलास में इस शेक को निकाल लें फिर इसमें बर्फ और केसर के धागे डाल दें|
हमने आपको इस आर्टिकल में बताया कि कैसे आप गोंद कतीरा से बेहतरीन शेक या ड्रिंक्स बना सकते हैं जो आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद है|
TagsSummer Drinkगर्मियोंगोंद कतीराSummer DrinkSummerGond Katiraजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





