लाइफ स्टाइल

Suji Lava Cake : बिना ओवन बनाएं सॉफ्ट और चॉकलेटी सूजी लावा केक

Sarita
23 Aug 2025 10:53 AM IST
Suji Lava Cake : बिना ओवन बनाएं सॉफ्ट और चॉकलेटी सूजी लावा केक
x
Suji Lava Cake : खास बात यह है कि इसे आप ओवन और बिना ओवन दोनों तरीकों से बना सकते हैं. अंदर से निकलने वाली पिघली हुई चॉकलेट बच्चों को तो बहुत पसंद आती है और बड़ों को भी यह डिश खास पलों पर बेहद पसंद आएगी. अगर आप अपने बच्चों को कुछ ऐसा खिलाना चाहती हैं जो मीठा होने के बाद भी हेल्दी हो इसे एक बार आपको जरूर ट्राई करना चाहिए. तो चलिए जानते हैं इसकी सबसे आसान रेसिपी.
सूजी लावा केक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
सूजी – 1 कप
दही – आधा कप
दूध – आधा कप या जरूरत के अनुसार
चीनी – आधा कप पाउडर की हुई
बेकिंग पाउडर – आधा छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा – एक चौथाई छोटा चम्मच
तेल या घी – 3 बड़े चम्मच
वनीला एसेंस – आधा छोटा चम्मच
डार्क चॉकलेट या चॉकलेट क्यूब्स – आधा कप लावा फिलिंग के लिए
सूजी लावा केक बनाने की विधि:
सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छे से मिलाएं. अब इसमें दूध डालें ताकि गाढ़ा लेकिन स्मूद बैटर बन जाए. इसके बाद इसे 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए.
अब बैटर में पाउडर चीनी, तेल और वनीला एसेंस डालें और इन्हें अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद इसमें बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर हल्का सा मिला लें.
केक मोल्ड या कपकेक मोल्ड को हल्का सा तेल लगाकर ग्रीस करें. अब उसमें आधा बैटर भरें, बीच में डार्क चॉकलेट का टुकड़ा या पिघली हुई चॉकलेट डालें और फिर ऊपर से थोड़ा बैटर डालकर ढक दें.
अगर आपके पास ओवन है तो इसे 180°C पर 20 से 25 मिनट तक बेक करें. वहीं, अगर आप बिना ओवन के बनाना चाहते हैं तो कढ़ाही में नमक डालकर स्टैंड रख दें, ढक्कन ढकें और धीमी आंच पर 25 से 30 मिनट तक स्टीम कर लें.
जब केक हल्का ठंडा हो जाए तो इसे काटकर देखें, अंदर से पिघली हुई चॉकलेट बाहर निकलेगी. आपका परफेक्ट सूजी लावा केक तैयार है इसे गरमागरम सर्व करें और इसके स्वाद का आनंद उठाएं|
Next Story