लाइफ स्टाइल

Strawberry Shake : पोषक तत्वों से भरपूर हेल्दी ड्रिंक

Sarita
22 Sept 2025 7:57 AM IST
Strawberry Shake : पोषक तत्वों से भरपूर हेल्दी ड्रिंक
x
Strawberry Shake : हम आपको गाढ़ा स्ट्रॉबेरी शेक तैयार करने का तरीका बताएंगे। अगर आप हेल्थ फ्रीक हैं तो इसे बनाने के लिए चीनी की जगह शहद या गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी के साथ दूध भी फुल क्रीम की जगह टोंड का यूज किया जा सकता है।
सामग्री (Ingredients)
8-10 स्ट्रॉबेरी
500 मिली दूध
चीनी स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को अच्छे से साफ करना जरूरी है।
- स्ट्रॉबेरी की गंदगी, कीटनाशकों और बैक्टीरिया को हटाने के लिए स्ट्रॉबेरी को सिरके और बेकिंग सोडा से धोएं।
- इसके लिए 1 कटोरी पानी में 1/4 कप सिरका और 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।
- इसे 10-15 मिनट तक भीगने दें। फिर ताजे पानी से अच्छी तरह धो लें।
- साफ पानी से स्ट्रॉबेरी को 2-3 बार धोएं। फिर साफ की गई स्ट्रॉबेरी को कम से कम 4 घंटे तक फ्रीज में रखें।
- अगर नाश्ते में इस शेक को पीना चाहते हैं तो रातभर के लिए भी फ्रीज कर सकते हैं।
- फिर एक ब्लेंडर में दूध, फ्रोजन स्ट्रॉबेरी और चीनी डालें। अच्छी तरह ब्लेंड करने के बाद एक कांच के ग्लास में निकालें।
- आपको ठंडा मिल्क शेक अच्छा लगता है तो ब्लेंड करते समय बर्फ डाल सकते हैं।
Next Story