लाइफ स्टाइल

गर्मियों में रहेंगी हेल्दी, रोजाना करें ये एक्सरसाइज

SANTOSI TANDI
29 Jun 2023 8:29 AM GMT
गर्मियों में रहेंगी हेल्दी, रोजाना करें ये एक्सरसाइज
x
रोजाना करें ये एक्सरसाइज
चिलचिलाती धूप में वर्कआउट करना बहुत मुश्किल काम है। इसलिए हम वार्कआउट करने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाते हैं और अक्सर एक्सरसाइज को टालते हैं। अगर गर्मी अधिक पड़ रही है, तो हमें वार्कआउट करते वक्त कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि एक्सरसाइज शरीर में अधिक हिट जनरेट करता है। इसलिए हमें यह मालूम होना चाहिए कि गर्मी के मौसम में कौन-सी एक्सरसाइज करनी चाहिए।
बेहतर होगा कि ऐसी एक्सरसाइज का चुनाव करें, जिन्हें करने से आपको अच्छा महसूस हो। इसलिए आज हम आपके लिए एक्सपर्ट डॉक्टर हितेश खुराना द्वारा बताई गई कुछ ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं जिसे आप अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल कर सकती हैं।
ग्लूट ब्रिज
यह एक्सरसाइज आपके ग्लूट्स, हिप मसल और लोअर बैक मसल को मजबूत बनाने का काम करती है। बस इसे सही तरीके से करना बहुत जरूरी है, जिसे नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
कैसे करें?
सबसे पहले कमर के बल सीधा लेट जाएं।
फिर अपने हाथों को बगल में रेस्टिंग पोजीशन में लाएं।
अब अपने पैरों को मोड़ते हुए धीरे-धीरे ऊपर की ओर जाएं।
आपको अपने पेट को ऊपर की तरफ पुल करना है और कोर को इंगेज करना है।
बस अपने कंधे को सीधा रखें। 15 सेकंड के बाद वापस पहले जैसी पोजीशन में आ जाए।
इंवरटेट पुशअप्स
इंवरटेट पुशअप्स की मदद से कंधे और हाथों में लचीलापनआता है और कमर के दर्द में भी आराम मिलता है। इससे कंधे चौड़े होते है और चेस्ट भी शेप में आता है। बस आपको इस योग को रोजाना करना होगा तभी आपको फायदा होगा।
कैसे करें?
इसे करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं और लंबी सांस लें।
अब धीरे-धीरे हाथों की मदद से हिप्स को मोड़ते हुए V-शेप में खड़े हो जाएं।
इस दौरान आ फर्श को छूने की कोशिश करें। पहले धीरे-धीरे करें और बाद में जोर दें।
अब हाथ और पैरों के पंजे की मदद से पुश-अप्स करने की कोशिश करें। इस दौरान अपने पैरों को सीधा रखना है।
इस मुद्रा को आप 10 बार दोहरा सकते हैं यकीनन आपको फायदा होगा।
जंपिंग जैक
आप घर पर जंपिंग जैक कर सकती हैं। क्योंकि इसे करने से न सिर्फ आपकी बॉडी बूस्ट होगी बल्कि आपकी मोटी जांघों को भी कम करने का काम करेगी। हालांकि, इसके करना आसान नहीं है, पर अगर आप कुछ दिन इसे लगातार करती हैं तो यकीनन आपको फायदा होगा।
कैसे करें?
इसे करने के लिए सबसे पहले आप सीधे खड़े हो जाएं।
फिर ऊपर उछलते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठा लें।
अब दोनों पैरों को फैला लें और हाथ, पैरों को ऊपर नीचे करें यानि जंपिंग करें।
फिर नीचे आएं और नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं।
आप इस एक्‍सरसाइज को 2 मिनट तक करें।
नोट-अगर आपको कोई भी शारीरिक समस्या है, तो आप इन्हें करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। साथ ही, उनके फायदे भी आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करते हैं।
इस तरह आप घर पर आसानी से ये एक्सरसाइज कर सकती हैं। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Next Story