लाइफ स्टाइल

गर्मी में रहेंगे हेल्दी और कूल, ट्राई करें ये समर ड्रिंक्स

SANTOSI TANDI
6 Jun 2023 10:29 AM GMT
गर्मी में रहेंगे हेल्दी और कूल, ट्राई करें ये समर ड्रिंक्स
x
गर्मी में रहेंगे हेल्दी और कूल,
चिलचिलाती गर्मी में कुछ ठंडा पीने को मिल जाए, तो क्या बात है! गर्मी के मौसम में बढ़े हुए तापमान की वजह से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। हीट वेव के चलते लू लगने, दस्त, उल्टी, चक्कर आना और इनडाइजेशन की समस्या हो सकती है। गर्मियों में शरीर का हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट भी इस मौसम में लिक्विड इनटेक पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। यूं भी अगर आप गौर करेंगे तो गर्मियों में भूख कम लगती है और कुछ ठंडा पीने की इच्छा ज्यादा होती है।
यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी समर ड्रिंक्स के बारे में, जो टेस्टी भी हैं और हेल्दी भी हैं। इन ड्रिंक्स को आपको समर सीजन में जरूर पीना चाहिए। यह जानकारी डाइटीशियन राधिका गोयल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है।
आम पन्ना
रसीले आम गर्मियों के मौसम में सभी को पसंद होते हैं। कच्ची अमिया और पुदीना से बनने वाला आम पन्ना गर्मियों में बहुत अच्छा माना जाता है। इससे आपका पाचन अच्छा होता है। साथ ही आम पन्ना पीने से गर्मियों में लू से भी बचा जा सकता है। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करने के लिए आम पन्ना फायदेमंद है। यह हमारी इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।
सत्तू ड्रिंक
आजकल मार्केट में कई तरह की फैंसी ड्रिंक्स उपलब्ध है। इसकी वजह से सत्तू ड्रिंक इतनी चलन में नहीं रह गई है लेकिन यह गुणों की खान है। सत्तू की तासीर ठंडी बताई जाती है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है। गर्मियों में होने वाली पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है। अगर आपको एसिडिटी की परेशानी है तो आपको इसे जरूर पीना चाहिए।
यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट
छाछ
छाछ में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन्स पाए जाते हैं। यह हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। छाछ में काला नमक और जीरा डालकर पीने से पेट से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए यह अच्छा विकल्प है।
बेल शरबत
गर्मियों में बेल शरबत पेट को ठंडक देता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं। यह पेट को साफ करता है और अपच से निजात दिलाता है। बेल की तासीर ठंडी होती है और इसलिए यह हमारे शरीर को कूल और फ्रेश महसूस करवाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें-गर्मियों में करेंगे ये 4 काम तो हो जाएंगे बीमार
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story