लाइफ स्टाइल

Sprouts Tikki: ये ऐसी डिश जो स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखती है

Sarita
24 Jun 2025 10:28 AM IST
Sprouts Tikki:  ये  ऐसी डिश जो स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखती है
x
Sprouts Tikki: आज हम आपको एक ऐसी ही डिश स्प्राउट्स की टिक्की के बारे में बताने जा रहे हैं। यह घर के छोटे-बड़े सभी सदस्यों को पसंद आएगी। साथ ही स्वास्थ्य को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाने के बजाय फायदेमंद रहेगी। ब्रेकफास्ट के लिए यह काफी हेल्दी ऑप्शन माना जाता है। आप चाहें तो शाम के नाश्ते में भी इसे शामिल कर सकते हैं। वैसे भी कई लोग सुबह अंकुरित मूंग दाल और चने को प्याज, टमाटर और हरी मिर्च के साथ खाते हैं। यह टिक्की खाने वाले जल्द ही फिर से इसे बनाने की फरमाइश करेगा। तो अब जरा भी देर किए बगैर हमारे रेसिपी फॉलो कर बनाएं यह शानदार डिश।
सामग्री (Ingredients)
डेढ़ कप आधे उबले हुए अंकुरित मूंग
1/2 कप बारीक कटा हुआ हरा प्याज
2 टी स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1 टी स्पून बारीक कटा हुआ लहसुन
1/4 कप ओट्स का आटा
नमक स्वादानुसार
1/4 टी स्पून तेल
1/2 टी स्पून चाट मसाला
- अंकुरित मूंग को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें।
- अब एक कटोरे में अंकुरित मूंग का मिक्सचर डालें और बाकी सभी सामग्रियां डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इस मिक्सचर को 12 बराबर भागों में बांट लें और हर भाग की गोल चपटी टिक्की बना लें।
- अब एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और एक चौथाई टी स्पून तेल लेकर उस पर चारों ओर से लगा दें।
- फिर तवे पर टिक्कियां डालें और दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें।
- इसे पुदीने की चटनी और चाय के साथ गरमागरम सर्व करें।
Next Story