लाइफ स्टाइल

Sprouts Tikki: स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखने वालों के लिए यह डिश है परफेक्ट ऑप्शन

Sarita
15 May 2025 10:33 AM IST
Sprouts Tikki: स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखने वालों के लिए यह डिश है परफेक्ट ऑप्शन
x
Sprouts Tikki: आप चाहें तो शाम के नाश्ते में भी इसे शामिल कर सकते हैं। वैसे भी कई लोग सुबह अंकुरित मूंग दाल और चने को प्याज, टमाटर और हरी मिर्च के साथ खाते हैं। यह टिक्की खाने वाले जल्द ही फिर से इसे बनाने की फरमाइश करेगा। तो अब जरा भी देर किए बगैर हमारे रेसिपी फॉलो कर बनाएं यह शानदार डिश।
सामग्री (Ingredients)
डेढ़ कप आधे उबले हुए अंकुरित मूंग
1/2 कप बारीक कटा हुआ हरा प्याज
2 टी स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1 टी स्पून बारीक कटा हुआ लहसुन
1/4 कप ओट्स का आटा
नमक स्वादानुसार
1/4 टी स्पून तेल
1/2 टी स्पून चाट मसाला
- अंकुरित मूंग को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें।
- अब एक कटोरे में अंकुरित मूंग का मिक्सचर डालें और बाकी सभी सामग्रियां डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इस मिक्सचर को 12 बराबर भागों में बांट लें और हर भाग की गोल चपटी टिक्की बना लें।
- अब एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और एक चौथाई टी स्पून तेल लेकर उस पर चारों ओर से लगा दें।
- फिर तवे पर टिक्कियां डालें और दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें।
- इसे पुदीने की चटनी और चाय के साथ गरमागरम सर्व करें।
Next Story