लाइफ स्टाइल

(Sprouts Salad :सलाद वेट लॉस में है बेहद फायदे,मंदजानें 2 मिनट में इसे कैसे बनाएं

Sarita
23 Feb 2026 10:30 AM IST
(Sprouts Salad :सलाद वेट लॉस में है बेहद फायदे,मंदजानें 2 मिनट में इसे कैसे बनाएं
x
Sprouts Salad : अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है तो उसे कम करने के लिए आप अपनी डाइट में स्प्राउटेड सलाद (Sprouts Salad Recipe) शामिल कर सकते हैं। यह सलाद न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि तेजी से वजन घटाने और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। इसे खाने से आपको लम्बे समय तक भूख नहीं लगेगी जिससे आपके लिए वेट लॉस करना आसान होगा। साथ ही यह प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है, जो इसे सुबह के नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह स्वाद से भरपूर सलाद
स्प्राउटेड सलाद के लिए सामग्री:
1 कप स्प्राउटेड मूंग, आधा कप स्प्राउटेड काला चना, 1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ, 1 टमाटर, बारीक कटा हुआ, 1 खीरा, बारीक कटा हुआ, 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, आधा नींबू का रस, आधा चम्मच चाट मसाला, नमक स्वादानुसार, कटा हुआ हरा धनिया (सजाने के लिए)
स्प्राउटेड सलाद बनाने की विधि:
पहला स्टेप: एक बर्तन में पानी गर्म करें। जब पानी उबलने लगे, तो उसमें स्प्राउटेड मूंग और चने डालें। इन्हें 2-3 मिनट के लिए उबालें। ध्यान रहे कि ये ज्यादा न गलें, बस हल्के नरम हो जाएं। इसके बाद, पानी निकाल दें और स्प्राउट्स को ठंडा होने दें।
दुसरा स्टेप: अब, एक बड़े कटोरे में उबले हुए स्प्राउट्स लें। इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च डालें। अब इसमें चाट मसाला, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिला लें। सलाद को हरे धनिये से सजाएं और तुरंत परोसें। आप इसमें बारीक कटा हुआ गाजर, चुकंदर या पनीर भी मिला सकते हैं ताकि इसका स्वाद और भी बढ़ जाए।
Next Story