- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Soya Pulao Recipe:डिनर...
लाइफ स्टाइल
Soya Pulao Recipe:डिनर में मिनटों में बनाएं टेस्टी सोया पुलाव
Sarita
23 Feb 2026 9:38 AM IST

x
Soya Pulao Recipe: सोया चंक्स प्रोटीन से भरपूर होते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि यह पुलाव कम समय में तैयार हो जाता है और घर के हर सदस्य को पसंद आता है|
अगर आप रोज-रोज की सब्ज़ी-रोटी से कुछ अलग ट्राय करना चाहते हैं, तो आज ही डिनर में यह जटपट बनने वाला सोया पुलाव जरूर बनाएं|
सोया पुलाव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
1 कप बासमती चावल
1 कप सोया चंक्स
1 प्याज (पतला कटा हुआ)
1 टमाटर (कटा हुआ)
1/2 कप मिक्स वेज (गाजर, मटर, बीन्स)
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
2 हरी मिर्च
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1 तेज पत्ता
2 लौंग
1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
नमक स्वादानुसार
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
2 बड़े चम्मच तेल या घी
2 कप पानी
सबसे पहले सोया चंक्स को गर्म पानी में 5 से 7 मिनट तक उबाल लें. फिर इन्हें ठंडे पानी से धोकर अच्छे से निचोड़ लें. अब कड़ाही या कुकर में तेल/घी गरम करें. उसमें जीरा, तेज पत्ता, लौंग और दालचीनी डालकर तड़काएं. इसके बाद प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें|
अब टमाटर और मिक्स वेज डालकर 2 से 3 मिनट पकाएं. इसमें सोया चंक्स, नमक और गरम मसाला मिलाएं. धुले हुए चावल डालें और हल्का सा भून लें|
अंत में पानी डालकर ढक दें और धीमी आंच पर 10 से 12 मिनट तक पकाएं. गैस बंद कर 5 मिनट दम दें. गरमागरम सोया पुलाव को रायता या सलाद के साथ परोसें|
TagsSoya Pulaoटेस्टीसोया पुलाव Soya Pulaotasty soya pulao जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





