- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Soya Idli: बच्चों के...
लाइफ स्टाइल
Soya Idli: बच्चों के टिफिन बॉक्स में यह डिश ज़रूर शामिल करें
Sarita
6 Jun 2025 6:34 AM IST

x
Soya Idli: यह टेस्टी होने के साथ ही काफी हेल्दी भी होती है। इसे सोया बड़ी से बनाया जा सकता है। आप अगर साउथ इंडियन फूड पसंद करते हैं तो इसकी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इडली डाइजेशन में भी हल्की होती है। बढ़ते हुए बच्चों के लिए सोयाबीन बेहद जरूरी होता है। आप उनके टिफिन बॉक्स में यह डिश रख सकते हैं। अगर अब तक आपने कभी इसे ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि को फॉलो करने पर जरा भी दिक्कत नहीं होगी। इसे सांभर और नारियल चटनी के साथ सर्व करें।
सामग्री (Ingredients)
सोया वड़ी – 1 कप
चावल – 2 कप
मूंगदाल – 1/2 कप
तेल – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- चावल और सोया वड़ी को लेकर दोनों को अलग-अलग बर्तनों में भिगोकर रख दें। इसके बाद आधा कप मूंग दाल को भी भिगोएं।
- इन्हें 2-3 घंटे के लिए भिगोएं। इसके बाद चावल को लेकर उसे छलनी में डालें और उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें।
- इसके बाद मिक्सर जार में डालकर चावल को दरदरा पीस लें। इसी तरह सोया वड़ी को भी मिक्सर की मदद से दरदरा पीसें।
- यही प्रक्रिया मूंग दाल के साथ भी दोहराएं और उसे पीसकर दरदरा पेस्ट तैयार कर लें।
- अब एक बड़ा बर्तन लें और उसमें पिसी हुई सोया वड़ी, पिसे चावल और मूंग दाल पेस्ट को डालकर तीनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- अब इस मिश्रण में स्वादानुसार नमक डालें। इसके बाद मिश्रण को ढाककर 5-6 घंटे के लिए किसी गरम स्थान पर रख दें।
- तय समय के बाद मिश्रण को लें और इसे एक बार और फेंटें। इसके बाद इडली मोल्ड लें और उसमें तेल लगाएं।
- अब इडली के तैयार पेस्ट को मोल्ड में डालें और ढक्कन लगाकर इसे स्टीम पर पकाएं। 10 मिनट में इडली अच्छी तरह से पक जाएगी. फिर इन्हें एक प्लेट में निकाल लें।
TagsSoya IdliडिशDishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





