- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Soya Chunks Recipe : ...
लाइफ स्टाइल
Soya Chunks Recipe : बिना तेल में तले मिनटों में होगा तैयार क्रिस्पी सोया चंक
Sarita
26 Feb 2026 8:26 AM IST

x
Soya Chunks Recipe : शाम के समय कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन तो सबका करता है, लेकिन तेल में तले स्नैक्स सेहत पर भारी पड़ सकते हैं। ऐसे में अगर आप हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन की तलाश में हैं, तो क्रिस्पी सोया चंक आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। प्रोटीन से भरपूर सोया चंक न सिर्फ पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, बल्कि इसे बिना तेल में तले भी बेहद स्वादिष्ट और कुरकुरा बनाया जा सकता है। यह झटपट बनने वाला स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा और इवनिंग चाय के साथ परफेक्ट लगेगा। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
सोया चंक बनाने के लिए सामग्री:
दो कप सोयाबीन, आधा कप दही, एक छोटा चम्मच कश्मीरी लाल पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, एक छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच कसूरी मेथी
सोया चंक कैसे बनाएं?
पहला स्टेप: सोया चंक बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी लें और गैस ऑन कर उसपर रखें। जब पानी उबलने लगे तब गैस बंद कर दें।
दूसरा स्टेप: अब इस पानी में सोयाबीन को डालें और 20 मिनट तक उसी में भिगोकर रखें।
तीसरा स्टेप: जब तक सोयाबीन को भिगोया है तब तक आप दही का मिश्रण बना लें।
चौथा स्टेप: एक बर्तन में आधा कप दही डालें और उसे अच्छी तरह से फेंटें। फेंटने के बाद इसमें कश्मीरी लाल पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर, चाट मसाला, अदरक लहसुन का पेस्ट, कसूरी मेथी और नमक डालें और अच्छी तरह से आपस में मिलाएं।
पांचवा स्टेप: अब, सोया चंक को पानी में से निकालें और पानी को अच्छी तरह से स्क्वीज़ करें और फिर उसे कॉर्न स्टार्च से कोट करें।
छटवां स्टेप: उसके बाद दही के मिश्रण को सोयाबीन में लपेटें और फिर एयर फ्रायर में इसे फ्राई कर लें। आपका क्रिस्पी सोया चंक बनकर तैयार है।
TagsSoya Chunksक्रिस्पीसोया चंकSoya ChunksCrispy Soy Chunks जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





