लाइफ स्टाइल

Soup Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखेगा ये सूप, सबसे आसान तरीका

Bharti Sahu 2
1 Oct 2024 5:29 AM GMT
Soup Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखेगा ये सूप, सबसे आसान तरीका
x
Soup Recipe: ठंड के मौसम में कई तरह की सब्जियां मिलती हैं। जिनका इस्तेमाल कर आप टेस्टी सूप बना सकते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन्स और मिनरल पाए जाते हैं। सूप इसे पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
वेजिटेबल सूप
आप इस सूप को बनाने के लिए अपनी मनपसंद सब्जियों का भी चुनाव कर सकते हैं। वेजिटेबल सूप बनाने के लिए एक पैन गर्म करें, इसमें 1 बड़ा चम्मच तेल डालें। इसके बाद बारीक कटे हुए प्याज, गाजर डालें और 10 मिनट तक भूनें। फिर इसमें मनपसंद दाल डालकर कुछ देर तक भून लें। इसमें पानी डालें उबाल आने तक इसे पकाएं। जब सब्जी और दाल नरम हो जाए, तो गैस बंद कर दें। तैयार है सूप।
ब्रोकोली और पालक का सूप
सबसे पहले प्याज, लहसुन और ब्रोकोली को काट लें। इसके अलावा थोड़ा-सा पालक भी काटकर रख लें। अब एक पैन गर्म करें, इसमें तेल डालें, फिर कटी हुई सब्जियां डालकर भून लें। इसके बाद नमक और काली मिर्च डालें शोरबा के लिए आवश्यकतानुसा पानी मिलाएं। इसे ढककर पकाएं। नींबू का रस मिलाकर सूप का मजा लें।
Next Story