लाइफ स्टाइल

कुछ गलत आदत बढ़ा सकती है आपका वजन

29 Nov 2023 2:50 PM GMT
कुछ गलत आदत बढ़ा सकती है आपका वजन
x

गलत आदत : वजन बढ़ना आजकल आम बात हो गयी है। काम उम्र से ही लोग चर्बी और वजन बढ़ने की समस्या से परेशान है। कई लोगों के लिए वजन बढ़ना शर्मिंदगी और कम आत्मविश्वास का कारण बन सकता है, लेकिन इससे भी बड़ी समस्या यह है कि यह किसी के स्वास्थ्य को बहुत नुकसान पहुंचाता है। जी हाँ मोटापा कई बार बीमारियों का कारण बन जाता है। वजन बढ़ने का कारण हमारी खराब खान-पान की आदतें और अस्वस्थ लाइफस्टाइल है। जी हाँ हमारे दैनिक जीवन की कुछ आदत हमारे मोटापे का कारण बन सकती है तो जानिये किन आदतों रहे दूर :

आलस या आराम : हममें से कई लोगों को आराम पसंद होता है, इसलिए ज्यादातर समय हम बैठना या लेटना पसंद करते हैं, इसमें कोई शक नहीं कि वजन बनाए रखने के लिए आराम भी जरूरी है, लेकिन शारीरिक गतिविधि में कमी से शरीर में वसा जमा हो सकती है। और धीरे-धीरे पेट और कमर के आसपास चर्बी बढ़ने लगती है। इससे बचने के लिए, आपको कुछ कठिन गतिविधियाँ करने की आवश्यकता हो सकती है, जिसमें चलना, लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का उपयोग करना, दौड़ना, जॉगिंग करना, भारी वस्तुएं उठाना और तैरना शामिल है। आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करके ही वजन कम कर सकते हैं।

तनाव : तनाव बढ़ने से मोटापा बढ़ सकता है, भूख बढ़ सकती है जो एक खतरनाक स्थिति है। तनाव कई कारणों से हो सकता है, जिनमें ऑफिस का तनाव, जिम्मेदारियों का बोझ, पारिवारिक कलह, पुरानी दुश्मनी, प्यार या दोस्ती में धोखा, परीक्षा का डर शामिल है। आप जितना खुश रहेंगे, अपना वजन बनाए रखना उतना ही आसान होगा।

शराब : ये तो सभी जानते हैं कि शराब पीना न सिर्फ हानिकारक है, बल्कि सेहत को गंभीर नुकसान भी पहुंचाता है। जो लोग नियमित रूप से शराब पीने के आदी होते हैं, उनके पेट और कमर के आसपास चर्बी जमा होने लगती है, जो बाद में भयानक रूप धारण कर लेती है। इसलिए शराब की आदत छोड़ दें, नहीं तो मोटापा आपको बर्बाद कर देगा।

Next Story