- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Solkadhi Recipe: ...
लाइफ स्टाइल
Solkadhi Recipe: सोलकढ़ी का स्वाद इस एनर्जी बूस्टर ड्रिंक को पीते ही पेट को ठंडक पहुंचाता है
Sarita
6 May 2025 8:57 AM IST

x
Solkadhi Recipe: तपती धूप से लोगों को कई सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि आप अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें और बॉडी को को हाइड्रेड रखें। आज हम आपके लिए महाराष्ट्र की मशहूर सोलकढ़ी ड्रिंक की रेसिपी लेकर आए हैं। इस ड्रिंक के सेवन से आपकी बॉडी को तुरंत ठंडक मिलती है। कोंकण क्षेत्र में सोलकढ़ी घर घर में बनाई जाती है। इसे बनाने के लिए कोकम का इस्तेमाल किया जाता है जिस वजह से इसका स्वाद लाजवाब हो जाता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं आप यह एनर्जी ड्रिंक कैसे बनाएं|
कोकम सोलकढ़ी बनाने के लिए सामग्री:
आधा कप कोकम, 1 कच्चा नारियल, 6 से 7 लहसुन, अदरक का आधा टुकड़ा, 2 हरी मिर्च, 6 से 7 काली मिर्च, 2 चम्मच जीरा, चुटकी भर हींग, 3 चम्मच चाट मसाला, नमक स्वाद अनुसार, 1 बीटरूट, कुछ बर्फ के टुकड़े, हरी धनिया के पत्ते, शक्कर 2 चमच्च (ऑप्शनल)
कोकम सोलकढ़ी बनाने की विधि:
पहला स्टेप: कोकम सोलकढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप कोकम को गर्म पानी में भिगोकर रख देंगे। अब उसके बाद एक कच्चा नारियल लेंगे और उसके छोटे छोटे टुकड़े कर लेंगे।
दूसरा स्टेप: अब एक मिक्सर जार में नारियल, 6 से 7 लहसुन, अदरक का आधा टुकड़ा, 2 हरी मिर्च, 6 से 7 काली मिर्च, 2 चम्मच जीरा, चुटकी भर हींग, 3 चम्मच चाट मसाला, नमक स्वाद अनुसार, 1 बीटरूट, बर्फ के कुछ टुकड़े और भिगोये हुए कोकम का पानी और कोकम लेंगे और 1 कप पानी डालकर बारीक पीस देंगे। (अगर आपको यह ड्रिंक हल्का मीठा चाहिए तो आप इसमें 2 चमच्च शक्कर भी मिला सकते हैं )
तीसरा स्टेप: अब एक बड़ा बर्तन लें और इस मिश्रण को एक मस्लिन कपड़े में डालकर अच्छी तरह से छान लेंगे। अब बचे हुए मिश्रण के फिर से ग्राइंडर जार में डालकर पीस लेंगे और एक बार फिर से मस्लिन कपड़े में डालकर अच्छी तरह से छान लेंगे।
चौथा स्टेप: सोलकढ़ी तैयार है। गार्निशिंग के लिए इसमें धनिया के बारीक कटे हुए पत्ते और बर्फ के टुकड़े डाल देंगे। नमक स्वाद अनुसार मिलाकर आप इस एनर्जी ड्रिंक को पियें।
TagsSolkadhiसोलकढ़ीस्वादएनर्जीबूस्टरड्रिंकपेटठंडक Solkadhitasteenergyboosterdrinkstomachcoolnessजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





