लाइफ स्टाइल

Soaked Ajwain Benefits: आधी से ज्यादा आबादी नहीं जानती भीगी हुई अजवाइन खाने के फायदे

Sarita
13 Jun 2025 10:50 AM IST
Soaked Ajwain Benefits: आधी से ज्यादा आबादी नहीं जानती भीगी हुई अजवाइन खाने के फायदे
x
Soaked Ajwain Benefits: आज हम आपको कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको उस समय होते हैं जब आप भीगे हुए अजवाइन का सेवन करना शुरू कर देते हैं. चलिए इन फायदों के बारे में जानते हैं विस्तार से|
सर्दी और खांसी से दिलाता है राहत:
अगर आपको आये दिन सर्दी और खांसी की समस्या रहती है तो आपको हर सुबह भीगे हुए अजवाइन के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए. जब आप इसका सेवन करते हैं तो आपको सर्दी और खांसी की समस्या से राहत मिल सकती है|
एसिडिटी, गैस और अपच से राहत:
अगर आपको गैस, अपच या फिर एसिडिटी की समस्या रहती है तो भी आपको नियमित तौर पर अजवाइन के पानी का सेवन करना चाहिए. जब आप अजवाइन या फिर उसके पानी का सेवन करते हैं तो आपका डाइजेशन बेहतर रहता है.
महिलाओं के लिए फायदेमंद
महिलाओं के लिए अजवाइन का सेवन काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है खासकर पीरियड्स के समय. जब महिलाऐं पीरियड्स के दौरान अजवाइन का सेवन करती हैं तो उन्हें पेट में दर्द और मरोड़ की समस्या से राहत मिल सकती है|
मुंह से आ रही गंदी बदबू से छुटकारा
अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आपको अजवाइन को चबाना चाहिए. अगर आप इसे चबा नहीं पा रहे है तो आप इसे गुनगुने पानी में उबालकर उस पानी को पी भी सकते हैं|
अजवाइन में थायमोल और नियासिन जैसे तत्व पाए जाते हैं जिस वजह से जब आप इसका सेवन करते हैं तो आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने पर आपका हार्ट हेल्थ बेहतर रहता है|
कैसे तैयार करें अजवाइन का पानी:
अजवाइन का पानी तैयार करना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको दो चम्मच अजवाइन को अच्छी तरह से भुन लेना है और इसे रातभर एक ग्लास पानी में भिगोकर छोड़ दें. सुबह उठकर आपको इस पानी को अच्छे से उबाल लेना होगा और उसके बाद इसे छान लेना होगा. जब इसका तापमान कम हो जाए तो इसमें शहद डालकर आपको इसका सेवन करना है|
Next Story