लाइफ स्टाइल

लंबी उम्र के लिए रोजाना चले इतने कदम

Apurva Srivastav
27 Feb 2021 4:01 PM GMT
लंबी उम्र के लिए रोजाना चले इतने कदम
x
कोरोना वायरस महामारी में सेहतमंद रहना बड़ी चुनौती है। हालांकि, इस महामारी ने लोगों के मन में सेहत के प्रति जागरुकता बढ़ी है।

कोरोना वायरस महामारी में सेहतमंद रहना बड़ी चुनौती है। हालांकि, इस महामारी ने लोगों के मन में सेहत के प्रति जागरुकता बढ़ी है। इससे पहले लोग सेहत को लेकर एक्टिव नहीं थे, लेकिन अब अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। इसके लिए लोग सभी चीजों का सहारा ले रहे हैं। कुछ लोग रोजाना वॉकिंग करते हैं, तो कुछ लोग घंटों वर्क आउट करते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो सेहतमंद रहने के लिए वॉकिंग सबसे उत्तम वर्क आउट है। इससे सभी बीमारियां में आराम मिलता है। हालांकि, एक दिन में कितने कदम पैदल चलना चाहिए। इस विषय को लेकर जानकारों में हमेशा मतभेद रहता है। इसके लिए कई शोध किए जा चुके हैं और कई शोध किए जा रहे हैं। इससे पहले एक शोध में रोजाना 10,000 कदम पैदल की सलाह दी गई थी। हालांकि, अगर आप लंबी उम्र जीना चाहते हैं, तो आपको 10K कदम पैदल चलने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं कि सेहतमंद रहने और लंबी उम्र के लिए रोजाना कितने कदम पैदल चलना चाहिए-

10K कदम
इससे पहले सन 1964 में टोक्यो ओलिंपिक खेल के बाद एक अभियान चलाया गया था। इस अभियान में एक पैडोमीटर बेचा गया था, जिसका नाम मैनपो-के था। इसका मतलब एक आदमी को 10 हजार कदम पैदल चलने की जरूरत है। उस समय से यह एक धारणा बन गई है कि सेहतमंद रहने के रोजाना 10 हजार कदम पैदल चलना चाहिए।
कैसे पूरा करें 4400 कदम
अगर आप लगातार एक बार में इतने कदम नहीं चल सकते हैं, तो इसे आप कई भागों में बांट कर भी पूरा कर सकते हैं। अगर आप सुबह और शाम में नहीं टहलना चाहते हैं, तो अपने घर के लॉन अथवा ऑफिस के गार्डन में किसी भी समय टहल सकते हैं। रोजाना 15 हजार कदम चलने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।



Next Story