- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Smoothie for Muscle...
लाइफ स्टाइल
Smoothie for Muscle Buildup: आप प्राकृतिक रूप से मांसपेशियां बनाना चाहते हैं तो बनाएं ये स्मूदी
Sarita
7 March 2025 10:44 AM IST

x
Smoothie for Muscle Buildup: अधिकतर लोग वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक लेते हैं। हालांकि, आपको मार्केट में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर में पैसे बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। आप खुद घर पर ही हाई प्रोटीन स्मूदी बना सकते हैं। ये स्मूदी ना केवल बेहद टेस्टी होती हैं, बल्कि इन्हें पॉकेट फ्रेंडली भी माना जाता है। इतना ही नहीं, घर पर बनी इन स्मूदी के कारण आपको प्रोटीन के अलावा कई तरह के एसेंशियल न्यूट्रिएंट्स भी मिलते हैं। जिससे मसल्स बिल्डअप के साथ-साथ आपकी ओवर ऑल हेल्थ पर अच्छ असर पड़ता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ स्मूदी के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आसानी से घर पर बनाया जा सकता है और वे मसल्स बिल्डअप में काफी मदद करेंगे-
दही, केले और पालक से बनाएं स्मूदी
ग्रीक योगर्ट, केले, पालक, आलमंड बटर और कुछ अन्य सामग्रियों को मिलाकर एक बेहद ही डिलिशियस और फिलिंग स्मूदी तैयार की जा सकती है।
आवश्यक सामग्री-
1 कप ग्रीक योगर्ट
1 केला
1 मुट्ठी पालक
1 बड़ा चम्मच आलमंड बटर
1 स्कूप व्हे प्रोटीन पाउडर
1 कप बादाम का दूध
1 चम्मच चिया सीड्स
स्मूदी बनाने का तरीका-
एक ब्लेंडर जार में सभी सामग्रियों को डालें और चिकना होने तक ब्लेंड करें।
आप अपने वर्कआउट के तुरंत बाद इसका सेवन करें।
व्हे प्रोटीन पाउडर हाई क्वालिटी प्रोटीन प्रदान करता है जो शरीर द्वारा जल्दी से अवशोषित हो जाता है। इससे मसल्स को रिपेयर करने और बिल्डअप करने में मदद मिलती है।
वही केला ग्लाइकोजन भंडार को फिर से भरने के लिए कार्बोहाइड्रेट प्रदान करता है, जो वर्कआउट के बाद की रिकवरी के लिए आवश्यक है।
आलमंड बटर और चिया सीड्स हेल्दी फैट्स और अतिरिक्त प्रोटीन प्राप्त करते हैं।
पालक आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व प्रदान करता है, जो मांसपेशियों के कार्य के लिए जरूरी है।
TagsSmoothieMuscle Buildupमांसपेशियांस्मूदीSmoothieMusclesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





