लाइफ स्टाइल

Skine Care:नीम के पत्तों से चमकाएं अपनी स्किन, बस ऐसे करना होगा इस्तेमाल

Sarita
26 Aug 2025 7:32 AM IST
Skine Care: खूबसूरत और दमकती त्वचा हर कोई चाहता है। लेकिन प्रदूषण, धूल-मिट्टी, केमिकल वाले उत्पाद और गलत खान-पान के कारण चेहरे की चमक फीकी पड़ जाती है। ऐसे में अगर आप प्राकृतिक तरीका अपनाना चाहते हैं, तो नीम के पत्ते आपके लिए वरदान साबित हो सकते हैं।
नीम फेस पैक: नीम के पत्तों को पीसकर उसमें गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रखें और फिर धो लें। यह पैक त्वचा की गहराई से सफाई करता है और चेहरे की चमक बढ़ाता है।
नीम और हल्दी: नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर उसमें हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह पेस्ट मुंहासों और दाग-धब्बों को दूर करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है।
नीम टोनर: नीम के पत्तों को उबालकर, उसका पानी ठंडा करके स्प्रे बोतल में भर लें। इसे रोजाना टोनर की तरह इस्तेमाल करने से त्वचा तरोताज़ा रहती है और मुंहासों की समस्या दूर होती है।
नीम और एलोवेरा: नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर उसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है और बेजान त्वचा दूर होती है।
नीम और बेसन: नीम पाउडर और बेसन को दही में मिलाकर फेस पैक तैयार करें। यह पैक टैनिंग और मृत त्वचा को हटाने में मदद करता है, जिससे चेहरा प्राकृतिक रूप से चमकदार बनता है।
नीम स्क्रब: नीम पाउडर को ओट्स और शहद में मिलाकर स्क्रब बनाएँ। इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे मृत त्वचा हट जाती है और चेहरा मुलायम और साफ़ हो जाता है।
Next Story