- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care Tips: मलाई...
लाइफ स्टाइल
Skin Care Tips: मलाई से बनाएं कमाल का फेस पैक, पाएं मुलायम और चमकदार त्वचा
Sarita
10 Jun 2025 12:51 PM IST

x
Skin Care Tips: त्वचा के नेचुरल ग्लो को बनाए रखने के लिए घर पर मौजूद चीजों का इस्तेमाल आपके लिए लाभदायक साबित होगा. फेस के गलो और स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए आप मलाई से बने इन फेस पैक का यूज कर सकते हैं|फेस के गलो और स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए आप किचन में मिलने वाले चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं मलाई की. दूध की मलाई का इस्तेमाल आप फेस पैक बनाने के लिए कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने के बारे में|
हल्दी और मलाई से तैयार करें :
हल्दी के गुणों के कारण इसका इस्तेमाल खाने से लेकर स्किन केयर में होता है. ये त्वचा से जुड़ी परेशानी को दूर करने में लाभदायक है. आप मलाई और हल्दी के साथ फेस पैक बना सकते हैं. इसके लिए आप एक बड़ा चम्मच ताजी मलाई लें और इसमें आप हल्दी को मिक्स कर दें. अब एक स्मूद पेस्ट बना लें और फिर चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं. इस पैक को आप 15 मिनट के बाद साफ कर लें. इसके बाद आप साफ पानी से धो लें|
मलाई और बेसन का फेस पैक :
बेसन के साथ भी आप मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये फेस पैक डेड स्किन सेल्स को हटाने में कारगर है. इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे का निखार और बढ़ जाता है. इसे बनाने के लिए आप एक बड़े चम्मच बेसन और एक चम्मच मलाई को डाल दें. आप इसमें चुटकीभर हल्दी और गुलाब जल भी मिला सकते हैं. इस फेस पैक को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और फिर इसे साफ कर लें|
TagsSkin Careमलाईफेस पैकमुलायमत्वचाSkin Carecreamface packsoftskinजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





