- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care Tips:...
लाइफ स्टाइल
Skin Care Tips: गर्मियों में अपनी त्वचा का रखना चाहते हैं खास ख्याल, तो दही का ऐसे करें इस्तेमाल
Sarita
19 April 2025 9:42 AM IST

x
Skin Care Tips: दही आपकी सेहत ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है. ये आपको गर्मियों में होने वाली त्वचा से जुड़ी परेशानियों से बचाने का काम करती है. दही का इस्तेमाल आप चेहरे के लिए कई तरीकों से कर सकते हैं. दही से आपकी स्किन मुलायम और हाइड्रेटेड रहती है|
प्लेन दही
एक कटोरी में दही लें. दही में एक चम्मच शहद मिलाएं. दही और शहद के पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं. इसके बाद इस पेस्ट को हल्के गर्म पानी से धो लें. ये स्किन को हाइड्रेट करता है. ये चेहरे की सूजन को कम करता है|
ओट्स और दही
आप ओट्स और दही का इस्तेमाल स्क्रब की तरह कर सकते हैं. ये मृत त्वचा कोशिओं को हटाने का काम करता है. ये स्क्रब स्किन को सॉफ्ट और स्मूथ बनाता है. ये डेड सेल्स को रिमूव करने का काम करता है. ओट्स और दही के पेस्ट से रोमछिद्रों में जमा गंदगी दूर होती है|
दही और खीरा
सबसे पहले आधे खीरे को कद्दूकस कर लें. इसमें एक चम्मच दही मिलाएं. दही और खीरे को मिलाकर आप आंखों के नीचे लगा सकते हैं. इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए आंखों के नीचे लगा रहने दें. इस पेस्ट से आंखों को ठंडक मिलती है. इससे डार्क सर्कल्स दूर होते हैं. इसे आंखों के आसपास की सूजन दूर होती है|
दही और नींबू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए एक चम्मच प्लेन दही में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं. कॉटन से इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं. इसके बाद स्किन को क्लीन कर लें. इससे स्किन का पीएच लेवल बना रहता है. ये एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है|
दही और एलोवेरा
सनबर्न स्किन के लिए आप दही और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये स्किन की रेडनेस और सूजन को कम करता है. इसके लिए एक चम्मच दही में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं. इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं. इसके बाद स्किन को क्लीन कर लें|
TagsSkin Careगर्मियोंत्वचाख्यालदहीइस्तेमालSkin CareSummerSkinCareCurdUseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





