- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care: टैनिंग...
लाइफ स्टाइल
Skin Care: टैनिंग हटाने में मदद करेंगे ये नेचुरल फेस पैक, ऐसे बनाएं
Sarita
11 Feb 2025 7:52 AM IST

x
Skin Care: टैनिंग को कम करने के लिए लोग कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स और नुस्खे अपनाते हैं. लेकिन इसके बाद भी कुछ खास फर्क देखने को नहीं मिलता है. वहीं आप नेचुरल तरीके से टैनिंग को कम करने के लिए रसोई में मौजूद चीजों का उपयोग कर सकते हैं. ये टैनिंग को कम करने में फायदेमंद साबित हो सकती हैं|
दूध और हल्दी-
टैनिंग को दूर करने के लिए आप दूध और हल्दी का फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं. इसके लिए आपको कच्चा दूध और भुनी हुई हल्दी दोनों को मिक्स कर एक सॉफ्ट पेस्ट बना लेना है. अब इस गर्दन और चेहरे पर लगाएं. 15 से 20 मिनट बाद पानी से इसे साफ कर लें. इससे स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद मिल सकती है|
हल्दी और बेसन-
हल्दी और बेसन का पेस्ट चेहरे पर से टैनिंग हटाने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद कर सकता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो दो चम्मच बेसन के साथ में आधा चम्मच हल्दी मिला लें. अब इसमें गुलाब जल और कच्चा दूध मिक्स कर लें. इसे अपने चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगाएं रखने के बाद फेस वॉश करें|
एलोवेरा, हल्दी और शहद-
एलोवेरा, हल्दी और शहद को मिक्स कर एक सॉफ्ट पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से टैनिंग को कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है. साथ ही एलोवेरा स्किन को मॉइस्चराइज करने में भी मदद करता है|
खीरे का रस और गुलाब जल-
खीरे का रस स्किन को ठंडक पहुंचाता है और गुलाब जल त्वचा को नमी देता है, जिससे टैनिंग कम करने में भी मदद मिल सकती है. आधे खीरे का रस निकालें और उसमें एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद नॉर्मल पानी से फेस वॉश कर लें|
चंदन और गुलाब जल का पैक-
चंदन पाउडर और गुलाब जल का पेस्ट भी टैनिंग को कम करने में मदद कर सकता है. बाजार में चंदन पाउडर आसानी से मिल जाएगा. इन दोनों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं. यह पैक स्किन की टैनिंग को कम करने और उसे निखारने में मदद करता है|
TagsSkin Careटैनिंगहटानेनेचुरलफेस पैकSkin CareTanningRemovalNaturalFace Packजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





