- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care: गर्मियों...
लाइफ स्टाइल
Skin Care: गर्मियों में आपके चेहरे को ठंडा और चमकदार बनाए रखेंगे ये फेस पैक, जानें घर पर बनाने का तरीका
Sarita
26 March 2025 12:14 PM IST

x
Skin Care: गर्मियों में त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए आप फेस पैक को लगता सकती हैं. ये आपकी त्वचा को चमकदार बनाने के साथ-साथ त्वचा को ठंडक भी देते हैं. तो बिना देर किए हुए जल्दी से जानिए इन फेस पैक्स को बनाने का तरीका|
दही और खीरे का पैक
खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें और उसे दही के साथ मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें. यह पैक त्वचा को ठंडक और नमी देता है. इससे चेहरे को ठंडक मिलती है|
एलोवेरा और गुलाब जल
एलोवेरा जेल को गुलाब जल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं. यह पैक त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और सूजन को कम करता है. साथ ही यह आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड भी रखता है. इसे 20 मिनट तक छोड़ने के बाद गुनगुने पानी से धो लें|
नीम के पत्तों को पीसकर उसमें हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. इससे टैनिंग दूर होती है. वहीं, गर्मी मेंहोने वाली त्वचा की सूजन और जलन को भी कम करता है.
दूध और हल्दी
दूध और हल्दी को अच्छे से मिला लें और चेहरे पर लगाएं. यह पैक त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ चेहरे को निखारने में मदद करता है. हल्दी में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की जलन को शांत करते हैं. इसे 15-20 मिनट तक लगाने के बाद धो लें|
एवोकाडो फेस पैक
एवोकाडो बेहद हेल्दी फल माना जाता है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-ई और एंटी-ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं. गर्मी में चेहरे पर एवोकाडो लगाने से रिंकल्स कम होते हैं. इससे स्किन पर नमी भी लॉक रहती है|
TagsSkin Careगर्मियोंचेहरेठंडाचमकदारफेस पैक Skin CareSummerFaceCoolGlowingFace Packजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





