लाइफ स्टाइल

Skin Care: तुलसी के पत्तों से बने ये फेस पैक गर्मियों में रखेंगे आपकी त्वचा का ख्याल

Sarita
15 Feb 2025 7:56 AM IST
Skin Care: तुलसी के पत्तों से बने ये फेस पैक गर्मियों में रखेंगे आपकी त्वचा का ख्याल
x
Skin Care: गर्मियों में गर्मी, धूल-मिटटी और पसीने की वजह से त्वचा को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। इस मौसम में रैशेज, सनबर्न, टैनिंग, एक्ने, मेलास्मा और सूरज भी कई तरह की एलर्जी का कारण बनता है। गर्मियों के मौसम में त्वचा का सही ख्याल रखना बेहद जरुरी हो जाता है. इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए गुणकारी तुलसी से जुड़े कुछ फेस पैक लेकर आए है जो चेहरे पर निखार लाने में मदद करेंगे. तुलसी में मौजूद विटामिन ए और सी त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करते हैं। तो आइये जानते हैं इन फेस पैक के बारे में-
नीम और तुलसी फेसपैकNeem and Tulsi Facepack
नीम और तुलसी का मिश्रण आपकी त्वचा पर निखार ला सकता है। नीम त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया को साफ करने में असरकारी साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे। इस फेसपैक को तैयार करने के लिए तुलसी और नीम की बराबर मात्रा में पत्तियां लें। इन पत्तियों को अच्छे से पीसें और अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा ग्लो करेगी।
तुलसी और शहद फेसपैकTulsi and honey face pack
तुलसी और शहद से तैयार फेसपैक आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखता है। ड्राई स्किन वालों के लिए यह फेसपैक बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। इस फेसपैक को तैयार करने के लिए तुलसी की कुछ पत्तियों को अच्छे से पीस लें। अब इस पेस्ट को शहद में मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद अपना चेहरा साफ कर लें। इस फेसपैक के इस्तेमाल से त्वचा पर ग्लो नजर आएगा। साथ ही चेहरे की झुर्रियां भी कम होंगी।
हल्दी और तुलसी फेसपैकTurmeric and Tulsi face pack
हल्टी में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, तो आपकी त्वचा पर किसी तरह का इंफेक्शन नहीं होने देता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से चेहरे की रंगत में भी निखार आता हैं। इस फेसपैक को तैयार करने के लिए तुलसी की कुछ पत्तियां लें। इस पत्तियों को अच्छे से पीसने के बाद इसमें 1 चुटकी हल्दी पाउ़डर मिलाएं। इस फेसपैक को करीब 10 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं और बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे आपकी रंगत में निखार आएगा।
तुलसी और गुलाब जल फेसपैकTulsi and rose water face pack
गुलाबजल का इस्तेमाल अधिकतर फेसपैक को तैयार करने में किया जाता हैं। गुलाबजल आपकी त्वचा पर अंदर से निखार लाता है। इस फेसपैक को तैयार करने के लिए तुलसी की कुछ पत्तियों को अच्छे से पीस लें। अब इसमें गुलाबजल की कुछ बूंदे मिला लें। करीब 15 मिनट के लिए इस फेसपैक चेहरे पर लगा रहने दे। इसके बाद अपना चेहरा साफ कर लें। इस फेसपैक की मदद से आपकी त्वचा की परेशानी दूर हो जाएगी।
Next Story