लाइफ स्टाइल

Skin Care: किचन में छिपा है ग्लोइंग स्किन का राज

Sarita
7 May 2025 8:50 AM IST
Skin Care: किचन में छिपा है ग्लोइंग स्किन का राज
x
Skin Care: गर्मी के दिनों में तेज धूप से तो त्वचा को नुकसान होता ही है, इसके अलावा पसीना आने की वजह से चेहरे पर धूल तेजी से जमती है और पोर्स में इकट्ठा हो जाती है. इस वजह से चेहरे पर पिंपल होना, वाइट हेड्स, ब्लैकहेड्स जैसी समस्याएं होने लगती हैं. एक्सफोलिएशन करते रहने से इन समस्याओं से बचा जा सकता है. जान लेते हैं ऐसे ही इनग्रेडिएंट के बारे में जो स्क्रब का काम करते हैं|
मसूर की दाल करती है स्क्रब का काम:
नेचुरल एक्सफोलिएटर की बात करें तो आप मसूर की दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे डेट स्किन सेल्स भी रिमूव होंगे और त्वचा मुलायम भी बनती है. इसके लिए पहले दाल को कुछ घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसे पीस लें और थोड़े से कच्चे दूध में मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे कुछ देर चेहरे पर लगाएं और फिर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए त्वचा को एक्सफोलिएट करें|
ओटमील भी है बढ़िया इनग्रेडिएंट:
नाश्ते का बेहतर विकल्प ओटमील आपकी त्वचा के लिए भी अच्छा रहती है. इसे सेंसिटिव स्किन के लिए भी सही माना जाता है. ओटमील को दही या फिर पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं, फिर चेहरे पर इससे स्क्रब करें. आप हाथ-पैरों की त्वचा को भी एक्सफोलिएट कर सकते हैं|
किचन में रखी चीनी से करें स्क्रब:
हेल्थ के लिए चीनी कम खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन ये आपकी त्वचा के लिए एक बढ़िया एक्सफोलिएटर का काम करती है. चीनी से स्क्रब करना है तो इसमें शहद या फिर बादाम-जैतून का तेल मिला लें. चेहरे पर स्क्रब करना हो तो चीनी को हल्का पीस सकते हैं ताकि दाने थोड़े महीन हो जाएं. हाथ-पैरों की स्किन पर चीनी, शहद और नींबू का रस मिलाकर एक्सफोलिएट करने से कालापन दूर होता है|
कॉफी भी है एक्सफोलिएटर:
आप कॉफी पाउडर से त्वचा को एक्सफोलिएट कर सकते हैं. ये डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने के लिए एक बढ़िया स्क्रब का काम करती है. इससे त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन भी तेज होता है. कॉफी में जैतून या फिर नारियल का तेल मिलाकर आप हल्के हाथों से स्क्रब कर सकते हैं|
Next Story