- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care: तुलसी के...
लाइफ स्टाइल
Skin Care: तुलसी के पत्तों से बने ये 5 फेस पैक गर्मियों में रखेंगे आपकी त्वचा का ख्याल, चमक उठेगा चेहरा
Sarita
10 April 2025 12:30 PM IST

x
Skin Care: आज हम आपके लिए गुणकारी तुलसी से जुड़े कुछ फेस पैक लेकर आए है जो चेहरे पर निखार लाने में मदद करेंगे. तुलसी में मौजूद विटामिन ए और सी त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करते हैं। तो आइये जानते हैं इन फेस पैक के बारे में |
नीम और तुलसी फेसपैक
नीम और तुलसी का मिश्रण आपकी त्वचा पर निखार ला सकता है। नीम त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया को साफ करने में असरकारी साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे। इस फेसपैक को तैयार करने के लिए तुलसी और नीम की बराबर मात्रा में पत्तियां लें। इन पत्तियों को अच्छे से पीसें और अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा ग्लो करेगी।
तुलसी और शहद फेसपैक
तुलसी और शहद से तैयार फेसपैक आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखता है। ड्राई स्किन वालों के लिए यह फेसपैक बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। इस फेसपैक को तैयार करने के लिए तुलसी की कुछ पत्तियों को अच्छे से पीस लें। अब इस पेस्ट को शहद में मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद अपना चेहरा साफ कर लें। इस फेसपैक के इस्तेमाल से त्वचा पर ग्लो नजर आएगा। साथ ही चेहरे की झुर्रियां भी कम होंगी।
तुलसी और गुलाब जल फेसपैक
गुलाबजल का इस्तेमाल अधिकतर फेसपैक को तैयार करने में किया जाता हैं। गुलाबजल आपकी त्वचा पर अंदर से निखार लाता है। इस फेसपैक को तैयार करने के लिए तुलसी की कुछ पत्तियों को अच्छे से पीस लें। अब इसमें गुलाबजल की कुछ बूंदे मिला लें। करीब 15 मिनट के लिए इस फेसपैक चेहरे पर लगा रहने दे। इसके बाद अपना चेहरा साफ कर लें। इस फेसपैक की मदद से आपकी त्वचा की परेशानी दूर हो जाएगी।
हल्दी और तुलसी फेसपैक
हल्टी में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, तो आपकी त्वचा पर किसी तरह का इंफेक्शन नहीं होने देता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से चेहरे की रंगत में भी निखार आता हैं। इस फेसपैक को तैयार करने के लिए तुलसी की कुछ पत्तियां लें। इस पत्तियों को अच्छे से पीसने के बाद इसमें 1 चुटकी हल्दी पाउ़डर मिलाएं। इस फेसपैक को करीब 10 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं और बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे आपकी रंगत में निखार आएगा।
गर्मियों के सीजन में दही और तुलसी से तैयार फेसपैक आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस फेसपैक को तैयार करने के लिए आपको तुलसी के पेस्ट में आधा चम्मच दही मिक्स करना है। इस फेसपैक को करीब 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर ग्लो आएगा। साथ ही गर्मियों में त्वचा पर होने वाली परेशानी दूर होगी।
TagsSkin Careतुलसीपत्तोंफेस पैकbasilleavesface packजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





