लाइफ स्टाइल

Skin Care:बेदाग और चमकदार त्वचा के लिए फेस पैक बनाना

Sarita
30 Aug 2025 6:48 AM IST
Skin Care:बेदाग और चमकदार त्वचा के लिए फेस पैक बनाना
x
Skin Care: आंवला में विटामिन सी समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंवला त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है। आंवला फेस पैक बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन नेचुरल चीजों की जरूरत पड़ेगी। क्या आप जानते हैं कि आंवला पाउडर, दही और शहद जैसी केमिकल फ्री चीजों को यूज करके आप आसानी से फेस पैक बना सकते हैं?
कैसे बनाएं फेस पैक?
फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में आंवला पाउडर निकाल लीजिए। अगर आप चाहें तो आंवला पाउडर की जगह आंवला के पिसे हुए गूदे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अब इसी कटोरी में दही और शहद भी निकाल लीजिए। आपको इन सभी नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।
इस्तेमाल करने का तरीका
आपको आंवला फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 मिनट तक इस फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखें। फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। आप इस केमिकल फ्री फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं।
आंवला फेस पैक आपकी त्वचा की डीप क्लीनिंग कर स्किन के निखार को सुधारने में कारगर साबित हो सकता है। एक्ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी आंवला फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। आंवला फेस पैक की मदद से रूखी बेजान त्वचा को मुलायम बनाया जा सकता है। बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए भी इस फेस पैक को स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
Next Story