- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care: आंवला से घर...
लाइफ स्टाइल
Skin Care: आंवला से घर पर बनाएं फेस टोनर, गर्मियों में भी त्वचा रहेगी ग्लोइंग
Sarita
10 April 2025 9:35 AM IST

x
Skin Care: हर कोई चाहता है की उनकी स्किन ग्लोइंग और हेल्दी बनी रहे, खासकर महिलाएं इसके लिए कई तरह के स्किन केयर का उपयोग करती हैं. लेकिन इसके बाद भी मौसम में बदलाव, धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण स्किन डैमेज होने लगती है. लेकिन महंगे से महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करने के बाद भी चेहरे डल नजर आता है|
कई महिलाएं बिना किसी केमिकल्स वाले प्रोडक्ट्स का उपयोग किए नेचुरल ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाती हैं, जिसमें आंवला भी शामिल है. आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, ए और बी पाया जाता है. यह सेहत के साथ ही स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है. ज्यादातर लोग स्किन को हेल्दी रखने के लिए सुबह आंवला के जूस पीना पसंद करते हैं. लेकिन वहीं आप इससे स्किन टोनर भी बना सकते हैं|
आंवला को कई तरह से चेहरे पर लगाया जाता है, ज्यादातर लोग फेस मास्क बनाकर लगाते हैं. लेकिन वहीं इसका टोनर बनाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे बनाने का तरीका बहुत ही आसान है. आइए जानते हैं इसके बारे में
आंवला टोनर
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए आंवला जूस और गुलाब जल. अब इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो आंवले को अच्छी तरह से पानी से धो लें और कपड़े से साफ कर लें. अब इन्हें मिक्सर जार में डालकर पीस लें और छान लें. अब इसके पानी को अलग निकाल लें. इस गुलाब जल और आंवला के जूस को मिलाएं और इसे 5 से 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ठंडा होने पर इसे चेहरे पर लगाएं. ये स्किन को ठंडक प्रदान और फ्रेश महसूस कराने में मदद कर सकता है, खासकर गर्मी के मौसम में यह स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है|
एलोवेरा भी स्किन के लिए फायदेमंद होता है. आंवला के साथ इसे मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है. इसके लिए आंवला का रस निकाल लें और उसमें ताजा एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. यह स्किन को हाइड्रेट करने में भी मददगार हो सकता है. यह स्किन को ग्लोइंग बनाने, झुर्रियों, डार्क स्पॉट्स को कम करने, स्किन को पोषण देने और पिंपल्स की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है|
TagsSkin Careआंवलाफेस टोनरगर्मियोंत्वचाग्लोइंगSkin CareAmlaFace TonerSummerSkinGlowing जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





