- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care: चेहरे पर...
लाइफ स्टाइल
Skin Care: चेहरे पर खुले रोमछिद्रों से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, जल्द दिखेगा असर
Sarita
17 Jun 2025 9:06 AM IST

x
Skin Care: बढ़ते प्रदूषण और केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स को ज्यादा इस्तेमाल करने से आज के समय में लोग त्वचा से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं। स्किन पर पिपंल्स और एक्ने होने पर पोर्स खुल जाते हैं, जिसके बाद चेहरे पर ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्याएं भी होने लगती हैं। ओपन पोर्स स्किन के अनहेल्दी होने की ओर इशारा करते हैं। साथ ही ये आपके लुक और खूबसूरती को भी बिगाड़ सकते हैं।
क्या होते हैं ओपन पोर्स:
शरीर में त्वचा पर छोटे-छोटे छेद होते हैं, जिनमें फॉलिकल तत्व मौजूद होता है। लेकिन, अगर आपकी स्किन पर बड़े पोर्स हैं, तो ये ऑयली त्वचा या जीन्स की वजह से भी हो सकते हैं। ये ओपन पोर्स त्वचा को सूखा और डल बना सकते हैं। हालांकि, घरेलू उपायों के जरिए भी त्वचा पर मैजूद इन पोर्स से छुटकारा पाया जा सकता है।
स्किन पर ओपन पोर्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
पपीते का पैक:
गर्मियों में पाया जाने वाला पपीता त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। पपीते का पैक ओपन पोर्स की समस्या को दूर करने में मदद करता है। ये त्वचा में टाइटनेस लाने के साथ ही इसे टोन भी करता है। अपनी त्वचा से ओपन पोर्स को ठीक करने के लिए हर तीसरे दिन पपीते का पैक लगाना चाहिए। इसके लिए पके हुए पपीते को अच्छी तरह पीस लें और इस पेस्ट को चेहर पर लगाकर 20 मिनट तक रखें। फिर पानी से चेहरे को धो लें।
अंडा-ओटमील मास्क:
अंडा स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। ये ओपन पोर्स को भरने के साथ ही स्किन को ग्लोइंग बनाता है। इसके लिए अंडे के सफेद हिस्से में दो चम्मच ओटमील और 2 चम्मद नींबू का रस मिला लें। इस मिक्सचर को चेहरे पर लगाकर करीब आधा घंटा तक रहने दें, फिर साफ पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में दो बार इसके इस्तेमाल किया जा सकता है।
त्वचा के लिए एलोवेरा जेल फायदेमंद होता है। ये स्किन को मॉइश्चराइज करने के साथ ही फेस को ग्लोइंग भी बनाता है। साथ ही ये पोर्स को ठीक करने में भी मदद करता है। इसके लिए ताजे एलोवेरा जेल से चेहरे को कुछ देर कर मालिश करें और 10 मिनट बाद चेहरा धो लें।
TagsSkin Careचेहरेरोमछिद्रोंपरेशानउपायfaceporestroubledremedyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





