लाइफ स्टाइल

Skin care: सर्दियों में रात को सोने से पहले अपनाएं ये आसान टिप्स, सुबह चमक उठेगा आपका चेहरा

Sarita
16 Dec 2024 6:55 AM IST
Skin care: सर्दियों में रात को सोने से पहले अपनाएं ये आसान टिप्स, सुबह चमक उठेगा आपका चेहरा
x
Skin care: सर्दियों के मौसम में त्वचा की देखभाल और भी ज़रूरी हो जाती है, क्योंकि इस मौसम में त्वचा रूखी, बेजान और कभी-कभी मुंहासों से भरी हुई हो सकती है। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे आसान और प्रभावी घरेलू उपाय लाए हैं, जिनसे आप अपने चेहरे को निखार सकते हैं।
एलोवेरा जेल: एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। ताजी एलोवेरा जेल को निकालकर इसे चेहरे पर लगाएं। रातभर इसे छोड़ दें और सुबह धो लें।
कच्चा दूध: कच्चा दूध त्वचा के लिए एक अद्भुत उपाय है। इसमें लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को साफ करने और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी कच्चा दूध लें और रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं। रोज़ाना रात को इसे चेहरे पर लगाकर कुछ मिनट बाद धो लें।
नारियल का तेल: नारियल का तेल सर्दियों में त्वचा को मुलायम और हाइड्रेट रखने का सबसे अच्छा उपाय है। 2-3 बूंद नारियल तेल लें और इसे अपनी हथेली पर रगड़कर चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। इसे रातभर लगाकर रखें और सुबह चेहरा धो लें।
Next Story