- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care: इस तेल को...
लाइफ स्टाइल
Skin Care: इस तेल को लगाने से चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइन्स हो सकती हैं कम, जानें इस्तेमाल करने के 3 तरीके
Sarita
21 March 2025 9:17 AM IST

x
Skin Care: नारियल तेल का इस्तेमाल लगाने और खाने के लिए कई प्रकार से इस्तेमाल किया जाता रहा है। लेकिन, आज हम स्किन के लिए नारियल तेल के इस्तेमाल की बात करेंगे। दरअसल, नारियल तेल में कई ऐसे तत्व होते हैं जो कि स्किन में अवशोषित होकर फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम (Coconut oil benefits for wrinkles) कर सकते हैं। ये आपकी स्किन की टोनिंग में मदद कर सकता है और आपकी स्किन के टेक्सचर को बेहतर बना सकता है। इसके अलावा झुर्रियां के लिए नारियल तेल लगाने के फायदे और भी हैं पर जानते हैं इसके इस्तेमाल का सही तरीका।
झुर्रियों के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल और फायदे-
रात में लगाएं नारियल तेल
नारियल तेल में विटामिन ई और प्रोटीन भी होता है इसलिए नारियल तेल लगाने से झुर्रियों को कम करने में मदद मिल सकती है। विटामिन ई त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए जाना जाता है और यह कोलेजन के उत्पादन में भी मदद करता है, जो त्वचा को लचीलापन प्रदान करता है। तो, रात में अपने चेहरे पर नारियल तेल लगाकर और हल्का फेस मसाज करके सोएं। सुबह उठकर सबसे पहले अपना चेहरा पानी से साफ कर लें।
नारियल तेल और शहद
अगर आपके चेहरे पर फाइन लाइन्स ज्यादा हैं या फिर झुर्रियां ज्यादा हो गई हैं तो नारियल तेल आपके लिए काम कर सकता है। बस आपको शहद में मिलाकर इसे अपने चेहरे पर लगाना है और 15 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ देना है। फिर पानी से अपना चेहरा साफ कर लें। शहर और नारियल तेल, स्किन को हाइड्रेटिंग करने के साथ इसे टोनिंग में मदद करता है जिससे झुर्रियों में कमी आती है। ये ड्राईनेस में कमी लाता है और कोलेजन बूस्ट करता है।
नारियल तेल में मिलाकर लगाएं हल्दी
हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और त्वचा की बनावट को सुधारते हैं। यह त्वचा में कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है और इसकी लोच में सुधार करता है। साथ ही ये एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि आपकी स्किन की बनावट को बेहतर बनाता है और झुर्रियों को कम करता है। तो, हल्दी और नारियल तेल को मिलाएं और फिर इन दोनों को चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट रहने दें और फिर चेहरा साफ कर लें।
TagsSkin Careतेलचेहरेझुर्रियांफाइन लाइन्सकमoilfacewrinklesfine linesreduceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





