- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care: एलोवेरा या...
लाइफ स्टाइल
Skin Care: एलोवेरा या बेसन, टैनिंग कम करने के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद
Sarita
5 Jun 2025 10:49 AM IST

x
Skin Care: एलोवेरा और बेसन में पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं. इन दोनों का उपयोग अलग-अलग तरह से किया जाता है. दही और बेसन या फिर एलोवेरा तेज सनबर्न और टैनिंग को हटाने में भी मदद करते हैं. लेकिन इसमें से कौन-सा ज्यादा फायदेमंद है|
एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, ए और कई दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग बनाने और कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं. यह टैनिंग से हुई जलन और सूजन को कम करने, स्किन को ठंडक प्रदान और हाइड्रेट करने में मदद करता है|
बेसन में भी पोषक तत्व से भरपूर होता है, जो सेहत के साथ ही चेहरे के लिए भी फायदेमंद है. यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर स्किन को एक्सफोलिएट करने, टैनिंग कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. दूसरे इंग्रीडिएंट्स के साथ फेस पैक बनाकर इसका उपयोग किया जाता है|
बेसन और एलोवेरा दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद होते है. लेकिन आपके लिए क्या सही है, ये आपकी स्किन की जरूरत पर निर्भर करता है. जैसे टैनिंग के कारण होने वाली जलन को दूर करने के लिए एलोवेरा, टैनिंग हटाना, स्किन क्लीन करने के लिए बेसन का उपयोग किया जा सकता है|
लेकिन एलोवेरा जेल का रोजाना लगाया जा सकता है, लेकिन बेसन का उपयोग हफ्ते में एक या दो बार से ज्यादा नहीं करना चाहिए. इसके साथ ही 2 चम्मच बेसन में 1 चुटकी हल्दी, थोड़ा दूध या दही मिलाकर फेस पैक बनाएं इसे 10 से 15 मिनट चेहरे पर लगाने के बाद फेस वॉश करें. इससे टैनिंग को दूर करने में मदद मिल सकती है. लेकिन पहने पैच टेस्ट जरूर करें|
TagsSkin CareएलोवेराबेसनटैनिंगकमफायदेमंदSkin CareAloe veragram flourtanningreducebeneficialजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





