- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Shrikhand Recipe: घर...

x
Shrikhand Recipe: मिठाई के शौकीन लोगों को रोजाना तरह तरह की मिठाई खाने का दिल करता है. इसकी वजह है कि हर दिन एक ही मिठाई खाकर बोरियत फील होती है. अगर आप भी इसी कैटेगरी में आते हैं, जिसे मिठाई की नई वैरायटी चाहिए. आज हम आपको गुजरात और महाराष्ट्र का लोकप्रिय डेजर्ट श्रीखंड बनाने की रेसिपी बताते हैं. इसे आप घर पर बना सकते हैं. इस स्वादिष्ट मिठाई को आप मेहमानों को खिलाकर उनसे वाहवाही भी लूट सकते हैं. चलिए बिना देर किए जानते हैं बाजार जैसा श्रीखंड बनाने की आसान विधि क्या है|
श्रीखंड बनाने की सामग्री:
बिना पानी वाला दही
पिसी हुई चीनी
इलायची पाउडर
जायफल
श्रीखंड बनाने की विधि:
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बिना पानी वाला बढ़िया सा दही डालें.
अब आप इस दही को अच्छे से फेंट लें.
इसके बाद इसमें एक कप चीनी पाउडर डाल लें.
फिर आप इसमें आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर भी डाल लें.
साथ ही इसमें एक चुटकी जायफल पाउडर भी डालें.
इन सभी चीजों को कुछ देर तक अच्छे से मिलाते रहें.
सारी चीजों को अच्छे से मिल जाने के बाद इसे आप फ्रिज कर दें.
फ्रिज में इसे पांच से छह घंटे तक रखें.
इसके बाद आप श्रीखंड को छोटे कप या बॉल में डालकर सर्व कर दें.
आप चाहें तो इसके ऊपर काजू, पिस्ता समेत अपनी पसंद का कोई ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं|
TagsShrikhandटेस्टीश्रीखंडShrikhandtastyShrikhand जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





