छत्तीसगढ़

शिक्षक के घर वारदात कर भाग रहे चोर गिरफ्तार, कब्जे से गहने और कैश बरामद

Nil dhankar
10 Dec 2025 8:47 AM IST
शिक्षक के घर वारदात कर भाग रहे चोर गिरफ्तार, कब्जे से गहने और कैश बरामद
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में 9 दिसंबर की रात पुलिस जवानों का गश्त काम आ गया। चौक पर एक बदमाश युवक पुलिसकर्मियों को देखकर भागने लगा। जवानों ने दौड़ाकर उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर वो अपने जैकेट में सोने-चांदी के गहने और कैश रखा था। पूछताछ में पता चला कि उसने टीचर के एक सूने मकान को निशाना बनाया था, वहां से लाखों की चोरी की थी। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।जवानों के चोर का पीछा करने और उसे रंगे हाथ पकड़ने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें भाग रहे युवक को पुलिसकर्मी दौड़ाते नजर आ रहे हैं। एसएसपी रजनेश सिंह ने कड़कड़ाती ठंड में मुस्तैद जवानों को शाबाशी दी है।

दरअसल, 9 दिसंबर की रात सिविल लाइन के आरक्षक सोनू पाल और आशीष राठौर की मंगला चौक गश्त पॉइंट पर ड्यूटी लगी थी। टीआई एसआर साहू ने दोनों जवानों को शांति नगर तक पैदल पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए थे। रात करीब 1 बजे दोनों जवान शांति नगर की नगर की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से एक युवक जैकेट पहने हुए जवानों की तरफ आ रहा था। इस दौरान जवानों को देखकर वो भागने लगा।

उसकी गतिविधियों को देखकर दोनों जवान तेजी से उसकी तरफ दौड़ने लगे। चोर जवानों को देखते हुए भाग रहा था। इस दौरान पैदल गश्त कर दौड़ाने वाले जवानों ने पेट्रोलिंग की मदद ली, जिसके बाद चोरी करने वाले युवक को धुरीपारा में पकड़ लिया।


Next Story
null