- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Sattu Laddu: सेहतमंद...
लाइफ स्टाइल
Sattu Laddu: सेहतमंद मिठाई गर्मियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प
Sarita
8 April 2025 6:30 AM IST

x
Sattu Laddu: यह गर्मियों के लिए काफी अच्छी डिश है। ये खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं। इसके साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। ये कार्बोहाइट्रेड, फाइबर, प्रोटीन और सोडियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनसे वेट लॉस करने में मदद मिलती है। ये पाचन को बेहतर बनाने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी कारगर है। त्वचा और मांसपेशियों के लिए भी इनका सेवन बेहतर माना जाता है। इनको बनाने की रेसिपी बहुत ही आसान है और ये मिनटों में तैयार हो जाते हैं।
सामग्री (Ingredients)
सत्तू - 200 ग्राम
गुड़ या पिसी चीनी - 150 ग्राम
घी - 100 ग्राम
इलायची पाउडर - 1 चम्मच
ड्राई फ्रूट्स – 3-4 चम्मच
- सबसे पहले गैस ऑन करके इस पर कड़ाही रखें और इसमें घी डाल दें।
- फिर जब घी पिघल जाए तो सत्तू को कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर भूनते रहें।
- जब ये सुनहरा हो जाए और इसमें से महक आने लगे तो गैस बंद कर दें।
- अब सत्तू को ठंडा होने के लिए साइड में रख दें और सभी ड्राई फ्रूट को काटकर इनको भी फ्राई कर लें।
- अब सत्तू में ड्राई फ्रूट्स मिक्स करें। साथ ही पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर भी एड कर दें।
- फिर सत्तू को अच्छे तरीके से चम्मच से मिक्स करें और हाथों की मदद से लड्डू बना लें।
- अगर लड्डू बनाते वक्त टूटने लगते हैं तो आप हथेली पर पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर आप पिसी चीनी का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो चाशनी बनाकर इसमें सत्तू मिक्स करके लड्डू बना सकते हैं।
TagsSattu Ladduसेहतमंदमिठाई Sattu LadduHealthySweetजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





