लाइफ स्टाइल

Sattu Chutney : गर्मी में आसानी से बनाएं स्वादिष्ट और सेहतमंद सत्तू की चटनी

Sarita
6 May 2025 12:02 PM IST
Sattu Chutney : गर्मी में आसानी से बनाएं स्वादिष्ट और सेहतमंद सत्तू की चटनी
x
Sattu Chutney : आज हम बात कर रहे हैं सत्तू की चटनी की. यह एक अनोखा और स्वादिष्ट विकल्प है, जिसे आप रोटी, पराठा या चावल के साथ खा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं सत्तू की चटनी की आसान रेसिपी|
सामग्री:
सत्तू – 3 टेबलस्पून
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
लहसुन – 2-3 कलियां (कुटी हुई)
प्याज़ – 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
नींबू का रस – 1 टेबलस्पून
हरा धनिया – 1 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)
नमक – स्वादानुसार
पानी – आवश्यकतानुसार
सबसे पहले एक बाउल में सत्तू लें. उसमें प्याज़, हरी मिर्च, लहसुन और हरा धनिया डालें.
अब नींबू का रस और नमक मिलाएं. जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इसे चटनी जैसी पेस्ट में बदल लें.
सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं और तुरंत परोसें|
Next Story