- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Sambar Masala: बाजार...

x
Sambar Masala: सांभर अलग-अलग तरह की सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। सांभर में अनेक सब्जियां तो मिलाई जाती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी इसमें डलने वाला मसाला होता है। सांभर मसाला इसका स्वाद दोगुना कर देता है। ये मसाला अनेक भारतीय मसालों से मिलकर बनता है जो पाचन तंत्र के लिए लाभदायक होता है। वैसे यह बाजार में मिल जाता है, लेकिन आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। ये सिर्फ कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है। इसे लंबे समय के लिए स्टोर करके भी रखा जा सकता है।
सामग्री (Ingredients)
2 टी स्पून मेथी दाना
30-35 करी पत्ता
1 टी स्पून सरसों दाने
1 टी स्पून हींग
2 टी स्पून जीरा
8-10 काली मिर्च
2 टी स्पून साबुत धनिया दाने
100 ग्राम कश्मीरी लाल मिर्च
1 टी स्पून हल्दी पाउडर
1 टी स्पून धनिया पाउडर
3 बड़ी इलायची
4-5 दाल चीनी के टुकड़े
2 टी स्पून धुली उड़द दाल
2 टी स्पून चना दाल
2 टी स्पून अरहर दाल
4 टी स्पून कद्दूकस सूखा नारियल
- सबसे पहले हल्दी और हींग को छोड़कर बाकी सभी सूखे मसालों को एकसाथ मिलाकर धूप में सुखा लें।
- अब हर सूखे खड़े मसालों को गैस पर धीमी आंच पर एक-एक कर भून लें।
- दालों को सुनहरा होने तक भूनें और अलग रख दें।
- भुनी हुई सामग्री को एक मिक्सर जार में डालें।
- अब इसमें हल्दी पाउडर और हींग मिलाएं।
- मिक्सर में पीस लें, जब तक पाउडर ना बन जाए।
- होममेड सांभर मसाला तैयार है। इसे एयर टाइट कंटेनर या डिब्बे में स्टोर करके रख लें।
TagsSambar Masalaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





