लाइफ स्टाइल

Sama Rice Idli : व्रत के लिए घर पर बनाएं मुलायम और स्पंजी समा चावल इडली

Sarita
28 March 2025 7:52 AM IST
Sama Rice Idli : व्रत के लिए घर पर बनाएं मुलायम और स्पंजी समा चावल इडली
x
Sama Rice Idli : समा के चावल से बनी इडली न सिर्फ हल्की और हेल्दी होती है, बल्कि इसे पचाना भी आसान होता है. यह व्रत के दौरान खाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. तो आज हम आपको समा के चावल की इडली बनाने की रेसिपी बताएंगे|
सामग्री
समा के चावल – 1 कप
साबूत उड़द दाल – 1/4 कप
जीरा – 1/4 चम्मच
अदरक (कद्दूकस किया हुआ) – 1/2 चम्मच
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 1
काली मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
सेंधा नमक – स्वादानुसार
पानी – जरूरत के अनुसार
सबसे पहले समा के चावल और उड़द दाल को अलग-अलग अच्छे से धोकर 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
5 घंटे बाद, समा के चावल और उड़द दाल को पानी के साथ एक मिक्सी या ग्राइंडर में डालकर बारीक पेस्ट बना लें. इसे गाढ़ा रखें, ताकि इडली का बैटर सही कंसिस्टेंसी में हो.
इस बैटर में जीरा, कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, काली मिर्च पाउडर और सेंधा नमक डालें. अब अच्छे से मिक्स करें और बैटर को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
इडली स्टैंड को हल्का ग्रीस करें और बैटर को इडली के सांचों में डालें.
प्रेशर कुकर में थोड़ा पानी डालें और उसमें इडली स्टैंड रखें. बिना सीटी लगाए 15-20 मिनट तक स्टीम करें.
जब इडली अच्छी तरह से पक जाए, तो उसे बाहर निकालें और हल्का ठंडा होने दें.
अब तैयार इडली को फलाहारी सॉस या नारियल चटनी के साथ परोसें|
Next Story