- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Namak Ajwain Paratha...
लाइफ स्टाइल
Namak Ajwain Paratha Recipe: ठंड में जरूर ट्राई करें नमक अजवाइन पराठा
Sarita
29 Dec 2025 7:24 AM IST

x
Namak Ajwain Paratha Recipe: कभी-कभी ब्रेकफास्ट में कुछ चटपटा खाने का दिल करता है लेकिन सुबह की भागदौड़ में आप कोई आसान रेसिपी ढूंढ़ते हैं. ऐसे में आप नमक अजवाइन पराठा बना सकते हैं. इसमें आप चाहें तो बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और प्याज भी डाल सकते हैं. वैसे नमक अजवाइन पराठा भी खाने में बहुत टेस्टी लगता है. इसे आप ब्रेकफास्ट में दूध, चाय या फिर अचार के साथ भी सर्व कर सकते हैं. यह पराठा बहुत आसानी से बन जाता है. तो आइए अब इसकी रेसिपी बताते हैं|
नमक अजवाइन का पराठा बनाने की सामग्री:
आटा – 2 कप
अजवाइन – 2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल
पानी
नमक अजवाइन पराठा बनाने की विधि:
इस पराठे को बनाने के लिए सबसे पहले एक परात में गेहूं के आटा लें और उसमें नमक और अजवाइन डाल दें.
इसके बाद आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर इसे गूंथ लें.
फिर आप तेल या घी डाल कर आटे को चिकना कर लें और इस आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
अब आप तवा गर्म करके उस पर घी डाल दे. फिर आप आटे की लोई बनाएं और पराठा बेल लें.
आप चाहें तो गोल, तिकोना या चौकोर पराठा बना सकते हैं.
पराठे को आप तवे पर डाल दें और तेल या घी लगा कर उसे सेक लें.
आप चाहें तो इसे चाय, दूध या रायता के साथ सर्व करें.
आप चाहें तो इसे सब्जी या अचार के साथ भी सर्व कर सकते हैं|
TagsNamak Ajwain ParathaनमकअजवाइनपराठाSalt and Carom Seed ParathaSaltCarom SeedsParatha जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





