लाइफ स्टाइल

Sabudana Paratha: सावन के महीने में व्रत के लिए एकदम सही डिश

Sarita
21 July 2025 6:34 AM IST
Sabudana Paratha: सावन के महीने में व्रत के लिए एकदम सही डिश
x
Sabudana Paratha: अगर आप कुट्टू खाकर बोर हो चुके हैं तो ट्राई करें टेस्टी और हेल्दी साबुदाना पराठा रेसिपी। यह ना सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी होती है बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है। आप इस डिश को व्रत के अलावा बच्चों के स्कूल टिफिन में भी पैक करके दे सकते हैं। इसे दही, मूंगफली की चटनी या हरी चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें। हालांकि ऐसा नहीं है कि इस चीज का मजा सिर्फ व्रत में ही लिया जा सकता है। आम दिनों में भी इसका लुत्फ उठाने से नहीं चूकें। सभी लोगों को इसका स्वाद जरूर पसंद आएगा।
सामग्री (Ingredients)
1 कप भीगा हुआ साबूदाना
2 मीडियम साइज उबले हुए आलू
सेंधा नमक स्वादानुसार
2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच कद्दूकस की गई अदरक
2 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
घी पराठा सेंकने के लिए
2 बड़े चम्मच राजगिरा आटा बाइंडिंग के लिए
विधि (Recipe)
- सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह धोकर रातभर पानी में भिगोकर रख दें।
- सुबह साबूदाना का अतिरिक्त पानी निकालकर उसे हल्का-सा मसल लें ताकि साबूदाना नरम होकर आसानी से गूंथ जाए।
- अब एक बाउल में भीगा हुआ साबुदाना, उबले हुए मैश आलू, सेंधा नमक, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नींबू का रस, काली मिर्च पाउडर और राजगिरा का आटा अच्छी तरह मिला लें।
- इससे नरम आटा लगा लें। इसके बाद हाथ में थोड़ा सा घी लगाकर तैयार मिश्रण से लोई तोड़कर पॉलिथिन शीट पर धीरे-धीरे गोल पराठे के आकार में बेलें।
- इस बात का खास ख्याल रखें कि पराठा ज्यादा पतला ना बेलें वरना वो बेलते समय टूट सकता है।
- अब गरम तवे पर हल्का घी लगाकर पराठे को मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें। साबूदाना पराठा बनकर तैयार है।
Next Story