- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Sabudana Masala Papad:...

x
Sabudana Masala Papad: अगर आप रोज के खाने में कुछ नया और स्वादिष्ट ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो साबूदाना मसाला पापड़ आपके लिए एकदम परफेक्ट है. खिचड़ी, दाल-चावल या फिर किसी भी सिंपल खाने के साथ जब गरमा गरम कुरकुरे पापड़ परोसे जाएं, तो स्वाद दोगुना हो जाता है. साबूदाना से बनी हर चीजें स्वाद और हल्केपन में लाजवाब होती हैं. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में घर पर आसानी से साबूदाना मसाला पापड़ बनाने की विधि बताएंगे.
साबूदाना मसाला पापड़ बनाने की सामग्री क्या है?
साबूदाना – 1 कप
पानी – 2 कप (भिगोने के लिए)
नमक – स्वादानुसार
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
जीरा – आधा छोटा चम्मच
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
तेल – तलने के लिए
साबूदाना मसाला पापड़ बनाने की विधि क्या है?
पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से धोकर 4-5 घंटे (या रात भर) पानी में भिगो दें. जब ये फूल जाए तो इसका पानी अच्छे से छान लें.
अब एक पैन में थोड़ा पानी गर्म करें, फिर इसमें भीगा हुआ साबूदाना डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं. इसे गाढ़ा होने तक अच्छे से मिलाएं. इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, जीरा और नींबू का रस डालकर मिक्स करें.
इसके बाद एक प्लास्टिक शीट या साफ कपड़े पर थोड़ा-थोड़ा साबूदाना पापड़ का तैयार हुआ मिश्रण चम्मच से गोल-गोल फैलाएं. अब इन पापड़ों को धूप में 1-2 दिन तक सूखने दें.
तैयार हो गए सूखे पापड़ों को तेल में तलें. इसे चावल-दाल या खिचड़ी के साथ गरमा-गरम परोसें|
TagsSabudanaMasalaPapadसाबूदानामसालापापड़SabudanaPapad जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





