लाइफ स्टाइल

स्वादिष्ट और सेहत के लिए पौष्टिक आहार है साबूदाना, जानिए इसके फायदे

Tara Tandi
3 Jan 2022 8:05 AM GMT
स्वादिष्ट और सेहत के लिए पौष्टिक आहार है साबूदाना, जानिए इसके फायदे
x
देश में वर्षों से साबूदाने का सेवन किया जाता रहा है। साबूदाने से बनी डिश के बिना व्रत अधूरा सा लगता है। साबूदाने से बनी नमकीन खिचड़ी हो या मीठी खीर, इसके व्यंजन न सिर्फ बेहद स्वादिष्ट होते हैं,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देश में वर्षों से साबूदाने का सेवन किया जाता रहा है। साबूदाने से बनी डिश के बिना व्रत अधूरा सा लगता है। साबूदाने से बनी नमकीन खिचड़ी हो या मीठी खीर, इसके व्यंजन न सिर्फ बेहद स्वादिष्ट होते हैं, साथ ही सेहत के लिए इसे बहुत ही फायदेमंद भी माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि साबूदाना एक ऐसा पौष्टिक आहार है जो कई तरह के स्वास्थ्य लाभों से भरा हुआ है। इसे अपने आहार का हिस्सा बनाकर आप कई तरह के फायदे प्राप्त कर सकते हैं। तो यदि आप भी आज तक सिर्फ स्वाद के लिए साबूदाना खाते आ रहे हैं तो इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी आपको जान लेना चाहिए।

अध्ययनों से पता चलता है कि साबूदाना में कैलोरी की उच्च मात्रा होती है, क्योंकि यह मूल रूप से स्टार्च से बना होता है। स्टार्च जटिल कार्ब्स होते हैं जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मददगार माने जाते हैं। इसके अलावा इसमें प्रोटीन्स और विटामिन्स भी होते हैं, ऐसे में इसका सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में साबूदाना खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
व्यायाम करने वालों के लिए फायदेमंद
अध्ययनों से पता चलता है कि वर्कआउट रूटीन से पहले साबूदाना का सेवन करने से आपका प्रदर्शन बेहतर होता है। साबूदाना को कार्ब्स का अच्छा स्रोत माना जाता है जो आपको तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। व्यायाम से पहले कार्ब्स युक्त खाद्य पदार्थ खाने से प्रदर्शन में सुधार करने में मदद मिल सकती है। साइकिल चालकों पर किए गए एक अध्ययन से पता चलता है कि व्यायाम के दौरान साबूदाना युक्त पेय पीने से थकान से राहत मिलने के साथ शारीरिक सहनशक्ति में वृद्धि होती है।
वजन बढ़ाने में सहायक
यदि आप भी वजन बढ़ाने की कोशिशों में लगे हुए हैं तो साबूदाना को अपने आहार में शामिल करना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। कार्ब्स से भरपूर साबूदाना आंतरिक अंगों की रक्षा के लिए शरीर में आवश्यक वसा ऊतकों के निर्माण में मदद करता है। इसके अलावा तेजी से वजन को बढ़ाने के लिए साबूदाने के सेवन को फायदेमंद माना जाता है।
पाचन को रखता है स्वस्थ
पाचन को ठीक रखने के लिए भी साबूदाने का सेवन करना आपके लिए बेहतर हो सकता है। इसमें मौजूद स्टार्च पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। यह आंत के स्वस्थ बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर, मल त्याग को आसान बनाने के साथ कब्ज की समस्या को रोकने में भी मददगार माना जाता है।
Next Story