- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Rose Petal Face Pack:...
लाइफ स्टाइल
Rose Petal Face Pack: गुलाबी निखार के लिए गुलाब से बना यह फेस पैक
Sarita
13 Aug 2025 12:27 PM IST

x
Rose Petal Face Pack: दरअसल, गुलाब की पंखुड़ियां सदियों से सौंदर्य और त्वचा की देखभाल में उपयोग की जाती रही हैं। इनमें प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन C, और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो आपकी त्वचा को न केवल हाइड्रेट करते हैं बल्कि उसे चमकदार और जवान बनाए रखते हैं। इसी के चलते हम आपको यहां गुलाब की पंखुड़ियों से फेसपैक बनाना बताएंगे, ताकि आप भी घर बैठे ग्लोइंग स्किन पा सकें।
फेस पैक बनाने की सामग्री :
10 से 12 ताज़ी गुलाब की पंखुड़ियां
1 बड़ा चम्मच ताज़ा दही
1 बड़ा चम्मच बेसन
1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
फेस पैक बनाने की विधि:
इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि उनमें कोई गंदगी न रहे। इसके बाद पंखुड़ियों को मिक्सर या ग्राइंडर में पीसकर पेस्ट बना लें। अगर पंखुड़ियां सूखी हों तो थोड़ा गुलाब जल डालकर पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इस गुलाब पेस्ट में दही, बेसन और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि एक स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए।
अब बारी आती है फेस पैक को चेहरे पर लगाने की तो उसके लिए इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर बराबर लगाएं। खासकर उन जगहों पर जहां टैनिंग या डलनेस ज्यादा हो। फेस पैक अप्लाई करने के बाद इसे लगभग 15 से 20 मिनट तक इसे सूखने दें, फिर गुनगुने पानी से हल्के हाथों से धो लें। धोने के बाद आप अपनी पसंद का मॉइस्चराइजर लगा सकती हैं।
ये हैं फायदे:
गुलाब की पंखुड़ियों और दही की खासियत से त्वचा में तुरंत चमक आती है।
ये पैक सूरज की वजह से हुई टैनिंग और डलनेस को कम करता है।
गुलाब के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की सूजन और लालिमा कम करने में मदद करते हैं।
बेसन और दही मिलकर त्वचा को एक्सफोलिएट करते हैं और उसे सॉफ्ट व स्मूथ बनाते हैं।
गुलाब जल और दही त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करते हैं।
इन बातों का ध्यान रखें:
अब बारी आती है फेस पैक को सही से अप्लाई करने की तो उसके लिए इस फेस पैक को हफ्ते में 2 से 3 बार लगाएं ताकि बेहतरीन परिणाम मिल सकें। ध्यान रखें कि यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो पहले थोड़ा पैक कलाई पर टेस्ट कर लें, ताकि एलर्जी की संभावना न रहे। फेस पैक लगाने के बाद चेहरे को ज्यादा मत रगड़ें, हल्के हाथों से धोना सबसे बेहतर है।
TagsRoseFace Packगुलाबीनिखारफेस पैकRosepinkglowface pack जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





