- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Rice flour...
Rice flour pudding: अगर आप भी कुछ टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो चावल के आटे का हलवा आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यह लीक से हटकर स्वीट डिश है। चूंकी इसे आए दिन नहीं बनाया जाता इसलिए इसे स्पेशल माना जा सकता है। घरवाले तो इसका मजा ले ही, साथ ही मेहमानों को भी इसके स्वाद से रूबरू कराया जा सकता है। इसे खाने वाला हरेक व्यक्ति इसकी तारीफ करेगा, चाहे वो छोटा हो या बड़ा। आप हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी फॉलो कर इसे आसानी से बना सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
चावल का आटा - 1 कप
ब्राउन शुगर - 1 कप
पानी - जरूरत के अनुसार
इलायची पाउडर - आधा चम्मच
खोया भुना हुआ - 100 ग्राम
ड्राई फ्रूट्स - जरूरत के अनुसार
देसी घी - एक छोटी कटोरी
- चावल के आटे का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर कड़ाही चढ़ाकर उसमें एक कटोरी देसी घी डाल दें।
- घी जब पिघल जाए तो इसमें चावल का आटा डालकर करीब 5 मिनट तक चलाते हुए अच्छी तरह भुन लें।
- इस दौरान फ्लेम को मीडियम आंच पर ही रखें। आटा भुन जाने के बाद इसमें ब्राउन शुगर मिक्स करके लगातार चलाते रहें ताकी आटे में गांठ न बनें।
- ड्राई होने पर जरूरत के अनुसार गरम पानी मिलाते हुए हलवे की कंसिस्टेंसी चेक करें।
- अब हलवे में भुना हुआ खोया और इलायची पाउडर मिक्स करके चलाएं।
- इसके बाद इसमें 2-3 मिनट बाद सभी ड्राई फ्रूट्स मिक्स कर दें। तैयार है हलवा।
TagsRice flourpuddingस्वस्थस्वादिष्ट Rice flourpuddinghealthytastyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





